फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Merchant Navy officer arrested sexual harassment pretext marriage

मर्चेंट नेवी ऑफिसर गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी पहचान

Sat, 03 Jun 2023 06:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 03 Jun 2023 06:17 PM IST
सार

13 सितंबर 2022 को आरोपी मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए दुर्ग बुलाया। उसके बाद दोनो एक होटल गए जहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसे देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
Merchant Navy officer arrested sexual harassment pretext marriage
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में मोहन नगर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में मार्चेंट नेवी ऑफिसर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर एक लड़की से रिश्ते के सिलसिले में बात की। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद ऑफिसर लड़की को दुर्ग के होटल में लेकर गया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब लड़की ने शादी की बात कही तो आरोपी ने इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की 

विज्ञापन

 


मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया पीड़िता ने पुलिस को बताया कि ग्वालियर मध्य प्रदेश का रहने वाला मनीष शर्मा (36 साल) ने शादी का प्रलोभन देकर पिछले एक साल से उसका लगातार शारीरिक शोषण करता आ रहा है। दोनों की जान पहचान एक मैट्रिमोनियल साइट से हुई थी। दोनों के बीच शादी संबंध को लेकर चर्चा भी हुई थी। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे।

विज्ञापन

 


दोनों में प्यार हो गया। इसी बीच 13 सितंबर 2022 को आरोपी मनीष ने पीड़िता को मिलने के लिए दुर्ग बुलाया। उसके बाद दोनो एक होटल गए जहां आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसे देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जिसके बाद से आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन जब शादी की बात आई तो आरोपी ने इंकार कर दिया जिसके बाद पीड़िता ने थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मोहन नगर पुलिस ने आरोपी का मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर नागपुर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी मनीष शर्मा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed