फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Friend did disgusting act with deaf and dumb girl in Durg

Durg Crime: दोस्त ने मूक बधिर लड़की के साथ की घिनौनी हरकत, पीड़िता ने इशारों में बयां की आपबीती

Tue, 08 Apr 2025 10:35 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 08 Apr 2025 10:35 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। आरोपी मूक बधिर पीड़िता का दोस्त है, जो उसके साथ काम करता था और उसके घर पर भी आना जाना था।

विज्ञापन
Friend did disgusting act with deaf and dumb girl in Durg
मोहन नगर थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि मानवता को शर्मसार करने वाली एक और घटना सामने आई है। घर में अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी ने मूक बधिर युवती के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। आक्रोशित परिजनों ने मोहन नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि पीड़िता घर पर अकेली थी, इसका फायदा उठाकर आरोपी घर में जबरन घुस गया और मूकबधिर युवती के साथ छेड़छाड़ की। परिजन जब घर वापस लौटे तो पीड़िता ने अपने परिजनों को इशारों में उसके साथ हुई छेड़छाड़ की बात बताई। जिसके बाद परिजनों ने मोहन नगर थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया और आरोपी की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की है। आरोपी मूक बधिर पीड़िता का दोस्त है, जो उसके साथ काम करता था और उसके घर पर भी आना जाना था। आरोपी की पहचान 32 वर्षीय तामेश्वर यादव के रूप में हुई है, जो ग्राम तिरंगा झोला का निवासी है। आरोपी कातुलबोड़ में अपने ससुराल में रहकर मजदूरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed