फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Fire broke out in a factory due to chemical blast in Durg

आसमान भी हो गया काला: दुर्ग में केमिकल ब्लास्ट से फैक्टरी में भड़की आग, दमकल की सात गाड़ियां मौके पर

Wed, 21 Aug 2024 09:09 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Aug 2024 09:09 PM IST
सार

दुर्ग की कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में भीषण आग भड़क गई। आग की लपटे दूर तक फैल गईं।  आग बुझाने के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

विज्ञापन
Fire broke out in a factory due to chemical blast in Durg
फैक्टरी में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुम्हारी थाना क्षेत्र के अकोला गांव में स्थित कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में भीषण आग लग गई। आग के लपटे दूर से नजर आ रही थी। आग बुझाने के लिए सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


दमकल कर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भिलाई तीन एसडीएम महेश राजपूत और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल भी पहुंचे। आग से फैक्टरी मालिक को लाखों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


अकोला गांव के खारुन नदी के किनारे कार्टेल हेल्थ सेंटर फैक्टरी में मेडिकल सर्विसेस में उपयोग होने वाले मास्क, सिरिंज, ग्लव्स और अन्य मेडिकल सामग्री निर्माण किया जाता है। बुधवार की शाम फैक्टरी के एक कमरे में रखे केमिकल में सबसे पहले आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया और फैक्टरी में भीषण आग ने रूप धारण कर लिया। आग की सूचना फैक्टरी कर्मचारियों ने मालिक को दी। जिसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। आग की सूचना पर दुर्ग,रायपुर से दमकल गाड़ियों को बुलाकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

अभी तक 15 से 20 दमकल गाड़ी आग बुझाने में पानी लग चुका है। आग फैक्टरी के गोडाउन में अधिक लगी है। वहां भारी मात्रा में सर्जिकल मास्क रखे हुए थे। उसी में आग लगने से तेजी से फैली। आग इतनी तेज थी कि गोडाउन के अंदर फायर कर्मी नहीं घुस पा रहे थे।


इसके बाद जेसीबी की मदद से गोडाउन की दीवार को तोड़कर अंदर जाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। फैक्टरी के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजारा हुआ है। जिसकी सप्लाई पावर ग्रेड के द्वारा बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed