{"_id":"6ad8b9d9db9cbc03f00a6de2","slug":"hemchand-yadav-university-free-competitive-exam-coaching-dr-ambedkar-excellence-centre-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: पात्र छात्रों को मिलेगी मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: पात्र छात्रों को मिलेगी मुफ्त प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग, डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र को मंजूरी
Wed, 21 Oct 2026 06:41 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:41 PM IST
सार
दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने की योजना है।
विज्ञापन
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त कोचिंग सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने और इसके अंतर्गत प्रतियोगी कोचिंग पाठ्यक्रम संचालित करने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दे दी है। निर्णय के बाद पात्र युवाओं के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की कोचिंग का मार्ग सुगम हो गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की योजनाओं के प्रावधानों के अनुरूप अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा पीएम केयर्स योजना से लाभान्वित पात्र बच्चों को प्रशासनिक सेवाओं और अन्य सरकारी नौकरियों में चयन की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराना है।
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
प्रस्तावित उत्कृष्टता केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को चार प्रमुख श्रेणियों की भर्ती परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। इनमें संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की परीक्षा शामिल हैं। इसके साथ ही कर्मचारी चयन आयोग, रेलवे भर्ती बोर्ड, बैंकिंग क्षेत्र, बीमा कंपनियों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की भर्ती परीक्षाओं के लिए भी योग्य अभ्यर्थियों को योजनाबद्ध तरीके से मार्गदर्शन दिया जाएगा। इससे पात्र विद्यार्थियों को एक ही संस्थान के भीतर विभिन्न परीक्षाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण और व्यवस्थित तैयारी करने का बेहतर अवसर प्राप्त होगा।
विज्ञापन
प्रशासनिक प्रक्रिया और आगामी घोषणाएं
विश्वविद्यालय कार्यपरिषद द्वारा प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी मिलने के पश्चात कुलसचिव को केंद्र की स्थापना करने तथा पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया गया है। हालांकि, कोचिंग सत्र प्रारंभ होने की निश्चित तारीख, स्वीकृत सीटों की कुल संख्या, प्रवेश प्रक्रिया और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है। होगा। तिथियां घोषित होते ही पात्र अभ्यर्थियों को इसका सीधा लाभ मिलने लगेगा।
अभ्यर्थियों के लिए संस्थागत मार्गदर्शन
हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि डॉ. अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना से पात्र विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर और दिशाबद्ध तैयारी करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को सही समय पर उचित मार्गदर्शन देकर उनकी सफलता की राह को आसान बनाना है। विश्वविद्यालय में इस केंद्र के प्रारंभ होने से यूपीएससी, सीजीपीएससी, एसएससी, रेलवे और बैंकिंग जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को एक मजबूत संस्थागत मंच प्राप्त हो सकेगा।