{"_id":"663b17e7025850103b01a1c4","slug":"female-polling-worker-dies-due-to-collision-with-unknown-vehicle-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मतदानकर्मी की मौत, चुनाव ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg Accident News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मतदानकर्मी की मौत, चुनाव ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
Wed, 08 May 2024 11:43 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 08 May 2024 11:43 AM IST
सार
दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज में सड़क दुर्घटना में एक महिला मतदान कर्मी की मौत हो गई। महिला कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुम्हारी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
मधु का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज में सड़क दुर्घटना में एक महिला मतदान कर्मी की मौत हो गई। महिला कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुम्हारी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुम्हारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला मतदान कर्मी की शिनाख्त मधु बंजारे के रूप में हुई है। जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। जिनकी चुनाव ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। ईवीएम जमा करने के बाद सुबह चार बजे तक दुर्ग से अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। लेकिन जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी तो अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन
इस घटना में महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन