फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Female officer orgy in steel plant tiffin hit on trainee head in Bhilai

Bhilai: स्टील प्लांट में महिला अधिकारी का तांडव, ट्रेनी के सिर पर मारा टिफिन, CCTV कैमरे में कैद हुई करतूत

Sat, 25 Nov 2023 03:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 Nov 2023 03:04 PM IST
सार

महिला अधिकारी ने दफ्तर में रखा कंप्यूटर, सीटीटीवी कैमरे को तोड़ती नजर आ रही हैं। वहीं टेबल में रखे दस्तावेजों में पानी डालने जैसी हरकतें की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं।

विज्ञापन
Female officer orgy in steel plant tiffin hit on trainee head in Bhilai
ट्रेनी के सिर पर फेंककर मारा टिफिन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े प्लांट भिलाई स्टील प्लांट में एक महिला अधिकारी ने ऑफिस में जमकर तांडव मचाया। इस्पात भवन में महिला अधिकारी के द्वारा किए गए उत्पात का वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। जिसमे एजीएम (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) प्रियंका होरो ने ऑफिस के अंदर जमकर हंगामा करती नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


महिला अधिकारी ने दफ्तर में रखा कंप्यूटर, सीटीटीवी कैमरे को तोड़ती नजर आ रही हैं। वहीं टेबल में रखे दस्तावेजों में पानी डालने जैसी हरकतें की ये पूरी घटना ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। इतना ही नहीं महिला ट्रेनी के सिर पर टिफिन फेंककर उस पर हमला कर दी। वीडियो वायरल होने के बाद भिलाई इस्पात संयंत्र ने महिला अधिकारी को सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

घटना की सूचना मिलते ही सीआईएसएफ के महिला जवानों को बुलाया गया जहां महिला अधिकारी ने सीआईएसएफ के महिला कांस्टेबल के साथ भी बदतमीजी की। महिला अधिकारी के उत्पात से दहशत में आए सह कर्मियों ने इसकी शिकायत इस्पात मंत्रालय सहित उच्च अधिकारियों से की है। जिसके बाद बीएसपी प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि बीएसपी की एजीएम प्रियंका ने 2021 में भी इसी तरह का उत्पात मचाई थी,लेकिन उस वक्त इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी का पति भी बीएसपी में अधिकारी है। लेकिन वह अपने पति के साथ नहीं रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed