फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   EOW raids house of liquor businessman Trilok Singh alias Pappu Dhillon in Durg

Durg: शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर EOW का छापा, शाम तक न्यायालय में किया जाएगा पेश

Wed, 08 May 2024 03:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 03:09 PM IST
सार

त्रिलोक सिंह ढिल्लन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है देर शाम त्रिलोक सिंह ढिल्लन को न्यायालय में पेश किया जाएगा। छापे की कार्रवाई में क्या-क्या हासिल हुआ है इस संबंध में  EOW के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
EOW raids house of liquor businessman Trilok Singh alias Pappu Dhillon in Durg
शराब कारोबारी पप्पू ढिल्लन के घर EOW का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पुलिस रिमांड पर चल रहे शराब कारोबारी त्रिलोक सिंह उर्फ पप्पू ढिल्लन के घर पर ईओडब्ल्यू की छापे की कार्यवाही जारी है। ईओडब्ल्यू के एक दर्जन से अधिक अधिकारी त्रिलोक सिंह पप्पू ढिल्लन के निवास नेहरू नगर में पहुंचे और कस्टडी में लेकर उनके घर पर आए हुए हैं। 

विज्ञापन

 

पिछले दिनों ईओडब्ल्यू ने जब घर पर छापा मारा था उस समय त्रिलोक सिंह ढिल्लन घर से गायब थे छापे की कार्रवाई के दौरान कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी बरामद हुए तो वहीं बहुत से अलमीरा सील कर दिए गए थे जिसके बाद आज पुलिस कस्टडी में त्रिलोक सिंह ढिल्लन को लेकर ईओडब्ल्यू के अधिकारी उनके नेहरू नगर स्थित बंगले पर पहुंचे और इस समय बंगले के अंदर कार्यवाही जारी है। बंगले के सभी गेटों पर सुरक्षा के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात हैं।  

विज्ञापन

 

त्रिलोक सिंह ढिल्लन की पुलिस रिमांड आज खत्म हो रही है देर शाम त्रिलोक सिंह ढिल्लन को न्यायालय में पेश किया जाएगा। छापे की कार्रवाई में क्या-क्या हासिल हुआ है इस संबंध में  EOW के अधिकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed