{"_id":"63d8d73e94c9fc5b514dc8e2","slug":"durg-divisional-commissioner-action-against-five-employees-absent-in-office-2023-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन में संभाग आयुक्त: दफ्तर समय पर नहीं पहुंचे पांच कर्मचारियों का कटेगा वेतन, पंचायत सहायक संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन में संभाग आयुक्त: दफ्तर समय पर नहीं पहुंचे पांच कर्मचारियों का कटेगा वेतन, पंचायत सहायक संचालक को नोटिस
Tue, 31 Jan 2023 02:24 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Tue, 31 Jan 2023 02:24 PM IST
सार
संभागायुक्त कावरे ने सभी शाखाओं में अभिलेखो की जांच की। स्थापना शाखा में सेवा पुस्तिका पर नॉमिनेशन प्रपत्र सक्षम अधिकारी से अभिप्रमाणि नहीं मिला। साथ ही कुछ कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि पासबुक अद्यतन नहीं होना पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे ने विभागों का निरीक्षण किया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में दुर्ग संभाग आयुक्त महादेव कावरे एक बार फिर एक्शन में हैं। उन्होंने मंगलवार को अनुविभागीय कार्यालय, तहसील कार्यालस और जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिले छह कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। इनमें पंचायत विभाग की सहायक संचालक भी शामिल हैं। यह सभी लोग तय समय पर दफ्तर नहीं पहुंचे थे। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
संभगायुक्त कावरे सुबह 10.30 बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। इस दौरान पता चला कि कर्मचारी फत्ते सिंह राजपूत, डीएस राजपूत, रविशंकर नामदेव, बिरेंद्र देवांगन और थानेश्वर चंद्राकर अनुपस्थित हैं। इस पर आयुक्त ने उनका एक दिन का वेतन काटने के साथ ही नोटिस देने का निर्देश दिया। साथ ही पंचायत विभाग में पदस्थ सहायक संचालक काव्या जैन भी ऑफिस में नहीं मिलीं। उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
काम में गड़बड़ी मिलने पर लगाई फटकार
संभागायुक्त कावरे ने सभी शाखाओं में अभिलेखो की जांच की। स्थापना शाखा में सेवा पुस्तिका पर नॉमिनेशन प्रपत्र सक्षम अधिकारी से अभिप्रमाणि नहीं मिला। साथ ही कुछ कर्मचारियों का सामान्य भविष्य निधि पासबुक अद्यतन नहीं होना पाया गया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने रोकड़ बही, अनुदान पंजी संधारित किए जाने के निर्देश दिए। सभी कर्मचारियों के टेबल पर नाम पट्टिका रखे जाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संभाग आयुक्त की लगातार जारी है कार्रवाई
संभगायुक्त महादेव कावरे ने इससे पहले भी जिला अस्पताल में औचक निरीक्षण किया था। समय पर उपस्थित नहीं होने वाले डॉक्टर और नर्स के खिलाफ नोटिस जारी किए गए थे। संभगायुक्त को लगातार शिकायत मिली रही थी कि जिला मुख्यालय में कर्मचारियों के समय पर नहीं आते है और समय से पहले चलते जाते है। इसके बाद औचक निरीक्षण कर अनुपस्थित कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।