फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   drug trader was duped of Rs 83 lakh in the name of online share trading police put his account on hold in Dur

Durg: दवा व्यापारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने होल्ड कराया खाता

Sun, 12 Jan 2025 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 12 Jan 2025 05:30 PM IST
सार

भिलाई नगर थाने में सामने आया है जहां मुनाफे के लालच में दवा व्यापारी से 83 लाख की ठगी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने खाते को होल्ड कर दिया उपयुक्त खाते में 42 लाख रुपये हैं।
 

विज्ञापन
drug trader was duped of Rs 83 lakh in the name of online share trading police put his account on hold in Dur
पुलिस मामले की जांच में जुटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस द्वारा साइबर ठगी के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से अपील भी कर रही है इसके बावजूद लोग लालच में आकर ठगी के शिकार बन रहे हैं। कुछ ऐसा ही मामला भिलाई नगर थाने में सामने आया है जहां मुनाफे के लालच में दवा व्यापारी से 83 लाख की ठगी हो गई। शिकायत के बाद पुलिस ने खाते को होल्ड कर दिया उपयुक्त खाते में 42 लाख रुपये हैं।

विज्ञापन


भिलाई के दवा व्यापारी से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 83 लाख रुपए की ठगी हो गया। ठगी का एहसास होने पर व्यापारी ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से सबसे पहले ठगी के खाते को होल्ड कराया गया। होल्ड किए खाते में 42 लाख रुपए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि दवा व्यापारी ने पुलिस में शिकायत किया कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने का ऑफर मिला था। जिसमे उसे अधिक मुनाफा देने का लालच दिया था। व्यापारी को शुरुआती निवेश पर मुनाफा मिलने से उनका विश्वास बढ़ गया जिसके बाद उसने अपने पास 83 लाख रुपए निवेश कर दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद न तो उसे लाभ मिला और न उसकेनिवेश के पैसे लौटाए गए।जिसके बाद व्यापारी ठगी का एहसास हुआ उसने  हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर केस दर्ज। कराया। पुलिस ने शिकायत मिलते ही गंभीरता से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध खातों से 42 लाख रुपए होल्ड कर दी। पुलिस ने बैंक खातों और संदिग्ध लेन-देन को ट्रैक किया है। पुलिस ठगी करने वाले आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed