फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Dead body of 11 year old girl recovered pickup vehicle fell in the river

Durg: 11 साल की बच्ची का शव बरामद, नदी में गिरा था पिकअप वाहन, चार शव पहले हो चुके हैं बरामद

Fri, 08 Sep 2023 12:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 08 Sep 2023 12:46 PM IST
सार

11 साल की गरिमा देशमुख लापता थी। गरिमा की लगातार तलाश की जा रही थी। गरिमा देशमुख का शव आज सुबह बेलौदी गांव के मालुद में झाड़ियों में फंसी बच्ची की लाश दिखाई दी। जिसे स्थानीय मछुवारों ने नदी से शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Dead body of 11 year old girl recovered pickup vehicle fell in the river
11 साल की बच्ची का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में शिवनाथ नदी के पुराने पुल से तीन दिन पहले मंगलवार की रात को बोलोरो पिकअप वाहन गिरने से डूबी 11 साल की बच्ची का शव बरामद कर लिया गया है। पिकअप में कुल पांच लोग सवार थे जिनमें से चार लोगों के शव बुधवार को निकाल लिये गये थे। वहीं 11 साल की बच्ची गरिमा देशमुख लापता थी। आज सुबह गरिमा की लाश पुराने पुल से लगभग 15 किमी दूर बेलौदी गांव के पास मालुद में मिली। स्थानीय मछुवारों की मदद से बच्ची के शव को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


आपको बता दें कि दुर्ग कि शिवनाथ नदी पुराने पुल पर मंगलवार की देर रात को दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमे पिकअप वाहन नदी में गिरी गई थी जिसमे सवार पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने बुधवार को रेस्क्यू में चार लोगों के शव और पिकअप वाहन को बाहर निकला था। वहीं 11 साल की गरिमा देशमुख लापता थी। गरिमा की लगातार तलाश की जा रही थी। गरिमा देशमुख का शव आज सुबह बेलौदी गांव के मालुद में झाड़ियों में फंसी बच्ची की लाश दिखाई दी। जिसे स्थानीय मछुवारों ने नदी से शव को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


एक की युवक को तलाश अभी जारी

इधर बुधवार की रात को शिवनाथ नदी के पुराने पुल से कूदे बोरसी निवासी उमाकांत साहू की तलाश भी जारी है। 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक युवक का कुछ पता नही चल पाया है एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के साथ स्थानीय मछुवारे भी तलाश में लगे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed