फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Contractor kidnapped and beaten with iron rod police arrested history sheeter in Durg

Durg: ठेकेदार का अपहरण कर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को किया गिरफ्तार

Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग,छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 25 May 2024 08:30 PM IST
सार

दुर्ग के रिसाली नगर निगम के ठेकेदार का अपहरण कर लोहे की रॉड से पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय और उसके साथी को क्राइम ब्रांच और नेवई थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बालोद से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Contractor kidnapped and beaten with iron rod police arrested history sheeter in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग के रिसाली नगर निगम के ठेकेदार का अपहरण कर लोहे की रॉड से पिटाई करने वाले हिस्ट्रीशीटर पिंकी राय और उसके साथी को क्राइम ब्रांच और नेवई थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए बालोद से गिरफ्तार किया है। हिस्ट्री शीटर पिंकी राय अपने साथियों के साथ मिलकर पहले ठेकेदार का अपहरण कर अपने राय ट्रेडर्स ऑफिस में लेकर मुखबिरी करता है बोलकर उसकी जमकर पिटाई की। जिसके बाद ठेकेदार को छोड़ दिया। ठेकेदार ने अपनी आप बीती थाने में बताई जिसके बाद पुलिस ने पिंकी राय समेत 3 लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई थी। पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है वही एक आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।

विज्ञापन

 

क्राइम ब्रांच डीएसपी हेम प्रकाश नायक ने बताया कि प्रार्थी नगर निगम के ठेकेदार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23 मई की रात 10 बजे घर के सामने अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान नीले रंग की एक्सयूवी कार आकर रूकी उस कार में से पिंकी राय उर्फ विजेन्द राय, शैलेष निर्मलकर और ओम चौधरी तीनों अपने हाथ में लोहे का रॉड लेकर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथों में रखे राड से मारपीट करते हुए उसे जबरदस्ती गाडी में बैठाकर स्टेशन मरोदा उमरपोटी रोड राय ट्रेडर्स ऑफिस में ले जाकर शटर को बंद कर जमकर मारपीट किये। 

विज्ञापन


घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हो गए थे क्राइम ब्रांच और नेवई पुलिस ने पिंकी राय और शैलेश निर्मलकर को बालोद से गिरफ्तार किया है वही ओम चौधरी अभी फरार है जिसकी तहकीकात को जा रही है। हिस्ट्री शीटर पिंकी राय नेवई थाने का गुंडा बदमाश है पिंकी राय के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा जिसे 25 से अधिक अपराध दर्ज है नेवई थाने के अलावा विभिन्न थाने में कई अपराध दर्ज है पिंकी राय पर एक सब इंस्पेक्टर के साथ भी मारपीट करने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed