Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Coal worth crores embezzled at Adani Cement Factory three truck drivers arrested in Durg

Durg: अडानी सीमेंट फैक्ट्री में करोड़ों के कोयले की हेराफेरी, तीन ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, दो ट्रक मालिक फरार

Tue, 23 Jul 2024 11:56 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 23 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने एसीसी अडानी सीमेंट फैक्ट्री में करोड़ों के कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो ट्रक मालिक फरार हैं जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी है।

विज्ञापन
Coal worth crores embezzled at Adani Cement Factory three truck drivers arrested in Durg
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग में जामुल थाना पुलिस ने एसीसी अडानी सीमेंट फैक्ट्री में करोड़ों के कोयले की हेराफेरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 3 ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो ट्रक मालिक फरार हैं जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी है। एसीसी कंपनी के द्वारा कोरबा दीपिका खदान से अच्छी ग्रेड का कोयला मंगवाया था जहां से ट्रक में लोड भिलाई के लिए निकला था लेकिन आरोपियों के द्वारा उसकी जगह घटिया ग्रेड का कोयला बदलकर एसीसी अडानी सीमेंट प्लांट में सप्लाई किए थे।

विज्ञापन

 

जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पांडेय ने बताया कि एसीसी सीमेंट कंपनी प्रबंधन के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि एसीसी कंपनी में दीपका की खदान से कोयला मंगाया जाता है। लेकिन जो कोयला आता है वह उस ग्रेड का नही आता है। जामुल पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर जांच में जुट गई थी। मामले की जांच के दौरान पाया गया कि कोरबा जिले की दीपका खदान से जी 11 ग्रेड का कोयला लोड करके तीन ट्रक निकले थे। इसके बाद वो ट्रक जब एसीसी प्लांट पहुंचे तो उसमें लदा कोयला को बदलकर खराब क्वालिटी का कोयला पहुंचा। 

विज्ञापन


एसीसी प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि इस तरह का काम कई महीनों से हो रहा है और उन्हें करोड़ों का चूना लगाया जा चुका है। पुलिस ने तीनों ट्रक के ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद जामुल पुलिस ने ट्रक ड्राइवर लव कुमार साहू (29 साल) निवासी नवागांव मोहदा बिलासपुर, रूपेश कुमार साहू (21 साल) निवासी नवागॉव बिलासपुर और राजेन्द्र प्रजापति (29 साल) निवासी झलफा हिर्री बिलासपुर को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ड्राइवरों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो लोग अच्छे ग्रेड का कोयला लोड करके दीपका खदान से निकलते थे। जैसे ही वो लोग बिलासपुर जिले के सरगांव एरिया में पहुंचते हैं तो उनका ट्रक मालिक जगदीश साहू और कैलाश साहू ट्रक को वहां पर स्थित कोयला डिपो में ले जाकर अच्छे ग्रेड के कोयला को अनलोड कर उसकी जगह खराब ग्रेड का कोयला वापस लोड कर भेज जाता था। पुलिस दोनों ट्रक मालिकों की तलाश कर रही है। वही इस मामले में जामुल पुलिस जल्द ही मामले में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed