फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chief Minister Sai gave gift inaugurated development works in Durg

Durg: मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात, 268 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

Mon, 04 Mar 2024 06:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 04 Mar 2024 06:27 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के उतई स्तिथ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विज्ञापन
Chief Minister Sai gave gift inaugurated development works in Durg
मुख्यमंत्री साय ने दी सौगात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग के उतई स्तिथ छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने दुर्ग संभाग के लिए 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने सीएसवीटीयू परिसर में लगभग 10 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव, दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल।

विज्ञापन

 

नेवई स्थित छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में नव निर्मित शैक्षणिक भवन का तो लोकार्पण किया साथ ही 268 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन और शिलान्यास भी किया। सीएसवीटीयू परिसर में 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से निर्माण किए गए आर्यभट्ट शैक्षणिक भवन का भी लोकार्पण सीएम विष्णुदेव साय के हाथो संपन्न हुआ। इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बीटेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पीएचडी की कक्षाएं संचालित होंगी। इसके अलावा दुर्ग संभाग में विभिन्न विभागों के अंर्तगत कई विकास कार्यों का भी सीएम विष्णुदेव साय ने लोकार्पण और भूमिपूजन किया।

विज्ञापन

 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी के बाद अब राजनीतिक माहौल गर्म हो चुका है। भाजपा नेताओं ने लालू प्रसाद यादव को जवाब देते हुए अपनी-अपनी ट्विटर हैंडल के बायो में मोदी का परिवार लिखकर पीएम मोदी का समर्थन किया है। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने ट्विटर अकाउंट के बायो को चेंज करते हुए मोदी का परिवार लिखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में लगातार हो रहे है, धर्मांतरण को लेकर कहा कि भारत देश एक धर्म निरपेक्ष देश है। कोई व्यक्ति किसी भी धर्म को अपना सकता है  इसमें कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन किसी की गरीबी का शिक्षा का बहाना देकर, बहला फुसलाकर किसी का धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो यह गलत है। यह बर्दाश्त नहीं होगा। आपको बता दे की छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं इसी कड़ी में में कल दुर्ग शहर में एक धर्मांतरण का मामला सामने आया था जिसमें हिंदूवादी संगठन और मिशनरी समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed