{"_id":"673ac70961493f0701011cec","slug":"chhattisgarh-those-who-helped-a-notorious-criminal-were-arrested-in-durg-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: दुर्ग में कुख्यात बदमाश की मदद करने वाले गिरफ्तार, मुंबई से लौटा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: दुर्ग में कुख्यात बदमाश की मदद करने वाले गिरफ्तार, मुंबई से लौटा था घर
Mon, 18 Nov 2024 10:18 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:18 AM IST
सार
बदमाश की मदद करने वाला गिरफ्तार हो गया है। भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि अमित जोस के एनकाउंटर की जानकारी उसके ममेरे भाई डी संतोष राव को हुई तब वह मुंबई से अपने घर लौटा।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पुलिस एनकाउंटर में मारे गए कुख्यात बदमाश अमित जोस को मदद करने वाले ममेरा भाई डी संतोष राव को दुर्ग पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी उस दौरान अमित का पनाहगार और मददगार बना, जब वह भिलाई में राह चलते दो युवकों पर गोली चलाकर घायल कर दिया था। पुलिस ने उसके निशनदेही पर उस स्कूटर को बरामद किया। जिस पर बैठाकर उसे पेड्रा स्टेशन तक छोड़ा था। पुलिस ने स्कूटर को जब्त कर आरोपी डी संतोष राव के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
भिलाई एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि अमित जोस के एनकाउंटर की जानकारी उसके ममेरे भाई डी संतोष राव को हुई तब वह मुंबई से अपने घर लौटा। पुलिस की टीम उसकी पतासाजी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस को जानकारी लगी कि डी संतोष बिलासपुर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपी डी संतोष राव को गिरफ्तार किया। पुलिस के पूछताछ में डी संतोष ने बताया कि 25 व 26 जून की रात अमित जोस भिलाई के ग्लोब चौक में राहगिरों पर फायरिंग की और वहां से भाग कर उसके घर पहुंचा।
विज्ञापन
उसे पूरी घटना की जानकारी दी और धमकी भी दी कि घटना के बारे में कुछ भी जानकारी किसी को दी तो जान से मार देंगे। आरोपी डी संतोष ने स्वीकार किया है कि अमित को पनाह दी थी। उसे भगाने में मदद की थी। वह अपनी स्कूटर से अमित जोस को पेंड्रा लेकर गया था। जहां स्टेशन की पार्किंग में गाड़ी खड़ी की और ट्रेन पर बैठाकर खुद अमित जोस के डर की वजह से मुंबई भाग गया। मुंबई में मजदूरी कर रहने लगा ताकि दोबारा उससे मुलाकत न हो जाए।