फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Chhattisgarh: Durg police busted thug gang, father-son arrested

Chhattisgarh: दुर्ग पुलिस ने ठग गिरोह का किया पर्दाफाश, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Mar 2023 08:21 AM IST
सार

दुर्ग पुलिस ने ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के पिता-पुत्र को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Chhattisgarh: Durg police busted thug gang, father-son arrested
पुलिस ने पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने बिहार के एक ऐसे ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने अब तक करोड़ों रुपये की ठगी की है। ठग गिरोह भारत के 17 राज्यों में धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दे चुके है। गिरोह के पिता-पुत्र को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


दुर्ग के रहने वाले राजेश कुमार तिवारी ने सुपेला थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि अभिषेक मित्तल और राहुल कपूर नाम के दो व्यक्तियों ने केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर आवेदन करने के लिए वेबसाइट और ई-मेल दिया। 
विज्ञापन


अलग-अलग मोबाइल नंबरों से अलग-अलग समय पर बातचीत भी करते थे। उन्होंने केएफसी की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर कैनारा बैंक के अकाउंट में दो बार में कुल 9,30,500 रुपये जमा भी करवा लिए, लेकिन जब उसे केएफसी की फ्रेंचाइजी नहीं मिली तब उसे महसूस हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित राजेश तिवारी ने सुपेला थाना में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने जिन नंबरों से फोन आया था उन नंबर और वेबसाइट की जांच की। साइबर सेल की मदद से वेबसाइट की सारी डिटेल निकाली गई है। पुलिस को जांच में पता लगा कि एक ऐसा ग्रुप है जो लोगों को ठगी का शिकार बनाता है। 

केएफसी के अलावा गो डैडी, पतंजलि, हल्दीराम जैसी भारत की कई फ्लैग शिप कंपनियों की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर गिरोह ठगी किया करता था। अब तक 250 से ज्यादा कंपनियों का एक वेब पेज भी बनाया जा चुका है जिसके जरिये अब तक करोड़ों रुपये ठगे गए हैं। 

 

इन लोगों से पुलिस ने 16 विभिन्न कंपनियों के कीपैड एवं एंड्राइड मोबाइल फोन, टेबलेट, लैपटॉप, तीन एटीएम, एक पैन कार्ड, आधार कार्ड और पांच बैंक खातों की जमा पर्ची और वेबसाइट के एडमिन पेज के एड्रेस भी बरामद किए गए हैं। वहीं 4,76,150 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने अब तक पांच करोड़ से ज्यादा की ठगी की है। इस पूरे मामले पर पुलिस अब खोजबीन कर रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed