फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   chhattisgarh BJP protest regarding wards problem in Bhilai nagar nigam

भाजपा का हल्ला बोल: 26 वार्डों के पार्षद और लोगों ने घेरा निगम, पुलिस के रोकने पर गेट के सामने फोड़े मटके

Tue, 06 Jun 2023 06:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 06 Jun 2023 06:39 PM IST
सार

प्रभारी आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि बीजेपी पार्षद दल के द्वारा पूर्व में भी आवेदन दिया गया था। दो दिन के अल्टीमेटम में कोई भी समस्याओं का निराकरण संभव नहीं है। नगर निगम के अधिकारी जनता के हित के लिए ही कार्य करते है। भेदभाव जैसी कोई बात नही है।

विज्ञापन
chhattisgarh BJP protest regarding wards problem in Bhilai nagar nigam
भिलाई में बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के भिलाई में विभिन्न समस्याओ को लेकर भाजपा ने हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के अलग-अलग 26 वार्डों के पार्षद और उनके क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम का घेराव कर लिया। पुलिस ने लोगों को निगम में घुसने से रोका तो गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने पहले तो बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया, फिर गेट पर ही मटके फोड़े। इसके बाद निगम आयुक्त को समस्याओं के निराकरण को लेकर 18 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन




भिलाई नगर निगम के मुख्य कार्यालय के सामने सोमवार को सैकडों की संख्या में भाजपाइयों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी मेन गेट को पार कर आयुक्त दफ्तर को घेरने के प्रयास में थे, लेकिन पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण भीतर प्रवेश नहीं कर पाए। इससे भड़के प्रदर्शनकारियों ने उनके गेट के सामने ही मटके फोड़कर अपना विरोध जाहिर किया। इसके बाद निगम आयुक्त दस सदस्यीय दल के साथ बातचीत करने को जब तैयार हुए। 
विज्ञापन


भिलाई भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कहा कि, नगर निगम में कांग्रेस की सत्ता है। निगम के अधिकारी उन्हीं के इशारों पर कार्य करते हैं। जिन वार्डों में भाजपा के पार्षद हैं, वहां पर विकास कार्य नाम मात्र का किया जा रहा है। सड़कों की स्थिति ठीक नहीं है। पीने का साफ पानी लोगों को उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सफाई की व्यवस्था चरमराई हुई है। आरोप लगाया कि, नगर निगम में कमीशनखोरी का खेल चल रहा है। 18 प्रतिशत कमीशन पर काम दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 नगर निगम के आयुक्त रोहित व्यास इन दिनों अवकाश पर है। जिसके कारण प्रभार आईएएस लक्ष्मण तिवारी को दिया गया है। प्रभारी आयुक्त लक्ष्मण तिवारी ने बताया कि बीजेपी पार्षद दल के द्वारा पूर्व में भी आवेदन दिया गया था। लेकिन दो दिन के अल्टीमेटम में कोई भी समस्याओं का निराकरण संभव नहीं है। नगर निगम के अधिकारी जनता के हित के लिए ही कार्य करते है। भेदभाव जैसी कोई बात नही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed