फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Case of firing on three youths bulldozer ran on illegal construction of accused Amit Josh in Durg

Durg: तीन युवकों पर फायर करने का मामला, आरोपी अमित जोश के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, तलाश में पुलिस

Fri, 28 Jun 2024 04:04 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग- भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग- भिलाई Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 28 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

भिलाई में तीन युवकों पर पिस्टल से फायर करने के मामले को लेकर फरार आरोपी अमित जोश के अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चला दिया गया। बदमाश अमित जोश ने बीएसपी टाउनशिप में सेक्टर 6 के 18 आवासों में अवैध कब्जा कर किराए पर दे रखा था।

विज्ञापन
Case of firing on three youths bulldozer ran on illegal construction of accused Amit Josh in Durg
अवैध कब्जे पर चला प्रशासन का बुल्डोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिलाई में तीन युवकों पर पिस्टल से फायर करने के मामले को लेकर फरार आरोपी अमित जोश के अवैध निर्माण पर आज बुलडोजर चला दिया गया। बदमाश अमित जोश ने बीएसपी टाउनशिप में सेक्टर 6 के 18 आवासों में अवैध कब्जा कर किराए पर दे रखा था। गोली कांड के मुख्य आरोपी अमित जोश की सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं आज उसके कब्जे वाली भिलाई स्टील प्लांट के आवास पर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। और शेष आवासों से भी कब्जेधारियों को खाली करने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

 

भिलाई स्टील प्लांट के प्रवर्तन विभाग जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए गोली कांड में शामिल आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है। गोलीकांड में शामिल आरोपी का घर टाउनशिप सेक्टर 6 ए मार्केट के समीप स्थित है। इस अवैध आवास को गिराने की कार्यवाही सुबह शुरू किया गया। इस कार्यवाही के दौरान  100 से अधिक पुलिस कर्मचारी एवं प्रवर्तन विभाग बीएसपी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे ।भिलाई इस्पात संयंत्र के द्वारा टाउनशिप के सेक्टर 6 में उन अपराधियों के अवैध आवासों को खाली कराया गया जो पिछले दिनों गोली कांड में शामिल थे। इस कार्रवाई के दौरान भिलाई नगर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर,भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन

 

आपको बता दें कि 25 व 26 जून की दरम्यानी देर रात ग्लोब चौक के पास अमित जोश एवं उसके साथी सागर बांध उर्फ डांगी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा विश्रामपुर निवासी रमनदीप व उसके दो दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव पर पिस्टल से 3 फायर किया गया था। इस गोलीकांड में आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गोलियां लगी थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अमित जोश एवं सागर बाग की तलाश में पुलिस जुटी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed