फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Durg-Bhilai News ›   Bhilai police arrested person who cheated in name of getting job

Bhilai: मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर करता था लाखों की ठगी, देता था फर्जी नियुक्ति पत्र; बिलासपुर से गिरफ्तार

Wed, 07 Jun 2023 09:31 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 07 Jun 2023 09:31 AM IST
सार

सुपेला पुलिस ने एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था। लोगों को विश्वास में लेने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया करता था।

विज्ञापन
Bhilai police arrested person who cheated in name of getting job
पुलिस ने ठग को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपेला थाना पुलिस ने मंत्रालय का बड़ा अधिकारी बताकर लोगों की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़ितों को विश्वास दिलाने के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र देता था। सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि आशीष नगर रिसाली निवासी भूपेश देशमुख ने नयन चटर्जी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन

प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि नयन चटर्जी ने उसे और उसके दोस्त जगदीप साहू को एनडीपीसी नगरनार बचेली में जूनियर इंजीनियर की नौकरी लगाने के नाम पर ठगी की थी। आरोपी नयन चटर्जी खुद को मंत्रालय का अधिकारी बताकर प्रार्थी से पैसा लेकर उन्हें लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए थे और फिर उनका पैसा वापस नहीं किया। वहीं आरोपी ने रायपुर निवासी जगदीप साहू को सरकारी विपणन समिति मर्यादित में नौकरी लगाने के नाम ठगी की और आरोपी ने न तो उसकी नौकरी लगवाई न ही पैसा वापस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नयन चटर्जी को लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी मोपका सरकण्डा बिलासपुर में छिपा हुआ है। आरोपी के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस बिलासपुर पहुंची और वहां घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कई लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम देने की बात को स्वीकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed