{"_id":"63f70d35d997fae2bb08d1d4","slug":"asi-son-attacked-constable-with-knife-condition-critical-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Durg News: एएसआई के बेटे ने सिपाही पर चाकू से किया हमला, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Durg News: एएसआई के बेटे ने सिपाही पर चाकू से किया हमला, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद, हालत गंभीर
Thu, 23 Feb 2023 12:23 PM IST
अभिषेक वर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
Published by: अभिषेक वर्मा
Updated Thu, 23 Feb 2023 12:23 PM IST
सार
दुर्ग के भिलाई थानाक्षेत्र में एक एएसआई के बेटे ने सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों शराब पार्टी कर रहे थे जिस दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया है और घटना हुई।
विज्ञापन
घायल सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर उतई थाने में पदस्थ है।
- फोटो : संवाद
विस्तार
दुर्ग जिले में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। बुधवार रात भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सिविक सेंटर एरिया में शराब पार्टी के दौरान जमकर चाकू बाजी हुई। पुलिस विभाग में पदस्थ एएसआई के बेटे ने उतई थाने में पदस्थ सिपाही पर चाकू से हमला कर दिया इस चाकूबाजी में सिपाही को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें, कि इससे पहले भिलाई नगर थाना क्षेत्र में 2 दिनों पूर्व पुलिस मुखबिर के शक में 3 दोस्तों ने अपने एक दोस्त पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सिपाही ताम्रध्वज चंद्राकर (30 साल) उतई थाने में कार्यरत है। बीती बुधवार रात वो ड्यूटी से घर पुलिस क्वार्टर सेक्टर 6 लौट रहा था। इस दौरान उसने सिविक सेंटर के पास पहुंचकर आरोपी सोनू सोनी को बुलाया। सोनू अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा जिसके बाद तीनों ने सिविक सेंटर स्थित रतन बार में बैठकर शराब पार्टी की। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों में वाद-विवाद होने लगा।
विज्ञापन
इसदौरान विवाद में नशे में सोनू ने सिपाही को बार से बाहर निकालकर अपने पास रखे चाकू से कमर के निचले भाग में 5 से 6 बार वार कर दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी सोनू सोनी और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन