फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   DSP rank officer misdeed a girl several times on pretext of marriage

CG: डीएसपी रैंक के अधिकारी ने शादी का झांसा देकर कई बार किया दुष्कर्म, थाने पहुंची पीड़िता

Thu, 27 Mar 2025 06:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Mar 2025 06:03 PM IST
सार

दुर्ग जिले में डीएसपी रैंक के अधिकारी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
DSP rank officer misdeed a girl several times on pretext of marriage
अजाक थाना दुर्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजाक थाने में पदस्थ डीएसपी रैंक के अधिकारी विनोद मिंज पर दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जामुल क्षेत्र की रहने वाली 21 वर्षीय युवती ने पद्मनाभपुर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई। युवती ने डीएसपी पर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने की बात कही है। यही नहीं मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की शिकायत पर पद्मनाभपुर पुलिस डीएसपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 296, 351 (3), 69 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन


पीड़ित युवती की शिकायत के अनुसार, डीएसपी विनोद मिंज से उसकी मुलाकात 2024 में हुई थी। धीरे-धीरे परिचय बढ़ा और डीएसपी मिंज ने शादी का प्रस्ताव रख दिया। युवती उनकी बातों में आ गई। युवती को डीएसपी ने शादी का प्रलोभन देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब शादी की बात आई तो डीएसपी ने मना कर दिया। 
विज्ञापन


युवती ने यह भी बताया कि डीएसपी मिंज पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। यह बात भी युवती से छिपाई और बार-बार शादी का प्रलोभन देता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाने पर उसके साथ मारपीट भी और गाली-गलौज भी की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की शिकायत की जांच के बाद पद्मनाभपुर पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्ग एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अजाक थाने के डीएसपी के खिलाफ दुष्कर्म और मारपीट समेत जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया गया। पुलिस इस मामले में विवेचना कर रही है। आपको बता दें कि इस पहले मोहन नगर थाने में दिसंबर 2024 को एक पीड़िता ने अपने ही डीएसपी देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था, जो सुकमा जिले जगरगुंडा में एसडीओपी तोमेश वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed