फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   drunk mother and son drank poison in Korba

शराब ने तबाह किया परिवार: नशे में विवाद के बाद  मां-बेटे ने पिया जहर, मां की मौत, बेटे की हालत नाजुक

Mon, 14 Apr 2025 08:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 14 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

कोरबा जिले में महुआ शराब के नशे में मां और बेटे ने विवाद के बाद जहर पी लिया। डायल 112 की मदद से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मंथन बाई ने दम तोड़ दिया। वहीं, बेटे का इलाज जारी है।

विज्ञापन
drunk mother and son drank poison in Korba
मृतका का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालको थाना क्षेत्र के दोंदरो गांव में महुआ शराब के नशे ने एक परिवार को तबाह कर दिया। मां मंथन बाई यादव और बेटे संजय ने नशे में आपसी विवाद के बाद कीटनाशक पी लिया। जिला अस्पताल में मंथन बाई की मौत हो गई, जबकि संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन


मंथन बाई और संजय ने शराब पीने के बाद घर में झगड़ा किया, जो मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों ने आत्मघाती कदम उठाते हुए जहर पी लिया। मृतिका की बहू उषा यादव ने बताया कि दोनों नशे में गाली-गलौज कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर वह अपने बच्चों के साथ पड़ोस चली गई। बाद में उसे सूचना मिली कि सास और पति ने जहर पी लिया। डायल 112 की मदद से दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मंथन बाई ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


उषा ने बताया कि गांव में महुआ शराब का अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है। पुरुष, महिलाएं और स्कूली बच्चे तक इसकी चपेट में हैं, जिससे आए दिन झगड़े होते हैं। उन्होंने प्रशासन से शराब के इस धंधे पर रोक लगाने की गुहार लगाई। ग्रामीणों का कहना है कि दोंदरो में कच्ची शराब की बिक्री चरम पर है। पुलिस और आबकारी विभाग की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित है। शराब की लत ने गांव का माहौल खराब कर दिया है और छोटे बच्चे भी इसके शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि अवैध शराब के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed