{"_id":"68b84605c4b710fcb20e9819","slug":"drugs-queen-navya-malik-arrested-supplies-drugs-at-vip-night-parties-know-here-secret-drug-peddlar-navya-2025-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रग्स क्विन नव्या के अश्लील वीडियो खोलेंगे गहरे राज: जानें डिजाइनर से कैसे बनी बड़े सिंडिकेट की हसीन डार्लिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग्स क्विन नव्या के अश्लील वीडियो खोलेंगे गहरे राज: जानें डिजाइनर से कैसे बनी बड़े सिंडिकेट की हसीन डार्लिंग
Wed, 03 Sep 2025 07:32 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:32 PM IST
सार
Raipur Drugs Queen Navya Malik; Navya malik drug peddlar: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बहुचर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।
विज्ञापन
रायपुर की डग्स क्वीन नव्या मलिक
- फोटो : Raipur Drugs Queen Navya Malik
Please wait...
विस्तार
Raipur Drugs Queen Navya Malik; Navya malik drug peddlar: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की बहुचर्चित ड्रग्स क्वीन नव्या मलिक अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। उसके पार्टनर की ओर से बनाये गये अश्लील वीडियो इस केस के अहम राज खोलेंगे। फिर मालूम चलेगा कि कैसे एक सामान्य इंटीरियर डिजायनर एक बड़े सिंडिकेट की हसीन डार्लिंग बन गई। क्राइम ब्रांच ने उसे चार सितंबर तक रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि उसने अभी तक चुप्पी साधी हुई है। यही वजह है कि पुलिस अब उसका नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीशान लाइफ स्टाइल की शौकीन है नव्या मलिक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पूछताछ के शुरुआती दौर में नव्या ने एक चर्चित शराब कारोबारी और उसके बेटे से करीबी संबंध होने की बात स्वीकार की है। उसने माना है कि कारोबारी के बेटे के साथ वह पार्टी करती रही है। दिलचस्प बात यह है कि नव्या ने उसी व्यापारी के घर का इंटीरियर डिजाइन करने के दौरान दोस्ती बढ़ाई थी।
एक साधारण इंटीरियर डिजायनर से बड़े ड्रग्स सिंडिकेट तक धमक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नव्या ने पुलिस को बताया कि वह कई बार विदेश यात्रा कर चुकी है। दुबई, सिंगापुर, तुर्की, थाईलैंड और मालदीव उसके पसंदीदा ठिकानों में शामिल हैं। पुलिस को खासतौर पर तुर्की यात्रा पर शक है, जहां वह एक बड़े कारोबारी के साथ तीन दिनों तक रुकी थी। अब पुलिस उसकी विदेश यात्राओं के खर्च और स्रोत का पता लगा रही है।
अपनी मोहक अदाओं से कई लोगों को किया प्रभावित
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
जांच के दौरान पुलिस को नव्या के करीबी दोस्त अयान परवेज के मोबाइल से तीन आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जो कथित तौर पर नव्या के हैं। इसके अलावा अन्य लड़कियों के भी वीडियो मिले हैं, जिनकी पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं अयान, नव्या को इन वीडियो के जरिए ब्लैकमेल तो नहीं कर रहा था।
नव्या मलिक ने अपनी खूबसूरती से सबको किया आकर्षित
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
मुंबई में गिरफ्तार युवा कारोबारी पीके अग्रवाल से भी पुलिस पूछताछ कर रही थी। लेकिन इसी दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उसे सीने में दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। नव्या का कनेक्शन उन युवतियों से भी जुड़ा मिला है जिन्हें पहले दुर्ग, भिलाई और रायपुर से पकड़ा गया था। पुलिस इन लड़कियों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है। सूत्रों के मुताबिक इस कड़ी में एक राजनीतिक दल से जुड़ी युवती का नाम भी सामने आ सकता है।
महंगे मोबाइल फोन की शौकिन है नव्या मलिक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पैसों के लेन-देन पर फोकस
अयान परवेज और नव्या के बीच पैसों का बड़ा लेन-देन भी सामने आया है। पुलिस दोनों के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस धंधे की डोर कई बड़े नामों तक जा सकती है।
अयान परवेज और नव्या के बीच पैसों का बड़ा लेन-देन भी सामने आया है। पुलिस दोनों के बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की बारीकी से जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इस धंधे की डोर कई बड़े नामों तक जा सकती है।
पुलिस नव्या से कड़ाई से पूछताछ कर सभी राज खोलेगी।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
नव्या के पार्टनर ने बनाये अश्लील वीडियो
मामले में अयान परवेज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके मोबाइल में कई आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं। ये वीडियो अलग-अलग युवतियों के हैं। सूत्रों के मुताबिक अयान के मोबाइल फोन में नव्या के वीडियो भी मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं नव्या को इन्ही वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल तो नहीं किया जा रहा था? जिस वजह से वो दबाव में आकर ड्रग्स नेटवर्क से जुड़ गई। हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। दूसरी ओर अयान के एकाउंट से भी बड़ी रकम की लेन-देन हुई है।
जानिये कैसे बनी सिंडिकेट की हसीन डार्लिंग
हालांकि ड्रग्स क्विन नव्या मलिक मुंबई में रहती है। लोग उसे इंटीरियर डिजाइनर गर्ल के नाम से जानते हैं। वह घर को सजाते-सजाते ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोगों के संपर्क में आ गई। बताया जाता है कि ड्रग्स सिंडिकेट में नव्या मलिक का पार्टनर अयान परवेज था। अयान रायपुर मोतीनगर इलाके में रहता है। अयान और नव्या मिलकर पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। इतना ही नहीं हाई प्रोफाइल पार्टियों में वह खुद ही जाया करती थी। अपने गिरोह के बीच में वह सिंडिकेट की डार्लिंग के नाम से फेमस थी।

कई टूर पर देखी गई है नव्या मलिक
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
सिंडिकेट का विदेशी कनेक्शन
चर्चा है कि नव्या के सिंडिकेट के कनेक्शन विदेशों से जुड़े हैं। पंजाब से गिरफ्तार लोग पाकिस्तान और अफगानिस्तान से ड्रग्स लाकर यहां सप्लाई करते थे। हालांकि पुलिस सभी मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। उसके अन्य साथियों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। दूसरी ओर एक बड़ी चर्चा ये भी है कि नव्या और उसके सिंडिकेट के लोग हनीट्रैप से भी जुड़े थे। रायपुर में कई अधिकारियों को इन लोगों ने अपने हुश्न के जाल में फंसाया है। दूसरी ओर पुलिस ज्यादा खुलकर नहीं बता रही है।
बीजेपी ने साधा निशाना
मामले में भाजपा सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि नव्या मलिक का रिश्ता कांग्रेस से निकला है, जो घोर आपत्तिजनक है। कांग्रेस हमेशा गलत करने वालों के साथ खड़ी होती है। वहीं, भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर पाकिस्तान से ड्रग्स सप्लाई गिरोह को समर्थन देने का आरोप लगाया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ढेबर परिवार के नव्या से रिश्तों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इस परिवार का रिश्ता हमेशा नशे से रहा है। कांग्रेस ने देश को बर्बाद करने का काम किया है।
कांग्रेस का पलटवार
दूसरी ओर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार है, फिर भी कांग्रेस पर आरोप? पाकिस्तान से ड्रग्स खुले में बेचे जा रहे हैं। युवाओं को रोजगार न मिले इसलिए ड्रग्स घोला जा रहा है। क्या गृहमंत्री का संरक्षण है? भाजपा सरकार नहीं संभाल पा रही तो छोड़ दे।