फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Bilaspur Cyber fraud of Rs 4 crore from mule bank accounts, 6 gang members arrested; complaints from 11 states

बिलासपुर: म्यूल बैंक खातों से 4 करोड़ की साइबर ठगी, गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार; 11 राज्यों से जुड़ीं शिकायतें

Fri, 11 Sep 2026 03:18 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Sep 2026 03:18 PM IST
सार

साइबर पुलिस ने म्यूल अकाउंट गिरोह का पर्दाफाश किया। 6 आरोपी गिरफ्तार, 4 करोड़ की ठगी का खुलासा। 11 राज्यों की 50 शिकायतों से जुड़े खाते। कमीशन के लालच में खाते खुलवाकर ठगी की रकम खपाते थे।

विज्ञापन
Bilaspur Cyber fraud of Rs 4 crore from mule bank accounts, 6 gang members arrested; complaints from 11 states
साइबर ठगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर जिले के साइबर थाना पुलिस ने म्यूल बैंक खातों के जरिये साइबर वित्तीय अपराध को अंजाम देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में आरोपियों से जुड़े बैंक खातों का 11 राज्यों की 50 साइबर अपराध की शिकायतों से संबंध उजागर हुआ है। इन मामलों में करीब चार करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। नेटवर्क के बदमश कमीशन के लालच में लोगों के बैंक खाते खुलवाते थे और उन खातों का उपयोग साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए करते थे।
विज्ञापन

 

मामले का पर्दाफाश छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की मंगला शाखा के एक बैंक खाते में हुई असामान्य लेन-देन की प्रक्रिया से हुआ। पुलिस पड़ताल में पता चला कि 'अजय फार्म हाउस' के नाम से दर्ज इस खाते में 18 मई से 12 जून के बीच महज 25 दिन में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपये का संदिग्ध लेन-देन किया गया। बैंक विवरण, दस्तावेज, मोबाइल नंबर व तकनीकी साक्ष्यों की जांच के बाद पुलिस ने बैंकिंग लेन-देन और आरोपियों के संपर्कों की कड़ियां जोड़ते हुए यह कार्रवाई की।

विज्ञापन

 

जांच में सामने आया कि गिरोह पूरी तरह से कमीशन के लालच पर काम करता था। आरोपी आम लोगों को बैंक में खाते खुलवाने के लिए तैयार करते थे। उन खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी बैंकिंग साधन दूसरे साइबर अपराधियों को उपलब्ध करा देते थे। गिरोह खातों में ऑनलाइन लेन-देन के लिए जरूरी एप्लीकेशन डाउनलोड करते थे। इन खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर उसे अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया जाता था। खाताधारकों को लेन-देन के आधार पर तय कमीशन दिया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने मामले में तखतपुर निवासी अजय कुमार सोनी, जरहागांव निवासी अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू, मंगला निवासी स्रोत कश्यप, सक्ती निवासी नरेंद्र कुर्रे, कोरबा निवासी आशीष तिवारी और रायपुर निवासी देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन को गिरफ्तार किया है। जांच में आरोपी अजय कुमार सोनी के खाते के खिलाफ चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और झारखंड सहित विभिन्न राज्यों से 21 शिकायतें दर्ज मिली हैं। वहीं, स्रोत कश्यप के खाते के खिलाफ 24 शिकायतें सामने आई हैं। नरेंद्र कुर्रे के खाते से जुड़ी दो और आशीष तिवारी के खाते से जुड़ी तीन शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और एटीएम कार्ड जब्त किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed