फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   dongargarh-pragyagiri-hills-video-fake-baba-tarun-alias-yogi-baba-kanti-agarwal-viral-vodeo-with-foreign-gir

रंगमिजाज बाबा: विदेशी लड़कियों के साथ आश्रम में करता था ये काम, गांजा-चिलम समेत मिले ये आपत्तिजनक सामान, Video

Fri, 27 Jun 2025 06:25 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 27 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

Baba Yogi Baba Kanti Agarwal viral vodeo with Foreign Girl: Dongargarh Pragyagiri Hills Video; छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने ऑलीशान आश्रम में विदेशी लड़कियों के साथ योग के नाम पर मस्ती करते ढोंगी बाबा तरुण उर्फ योगी बाबा कांति अग्रवाल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
dongargarh-pragyagiri-hills-video-fake-baba-tarun-alias-yogi-baba-kanti-agarwal-viral-vodeo-with-foreign-gir
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Yogi Baba Kanti Agarwal viral vodeo with Foreign Girl: Dongargarh Pragyagiri Hills Video; छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की धर्मनगरी डोंगरगढ़ में पुलिस ने ऑलीशान आश्रम में विदेशी लड़कियों के साथ योग के नाम पर मस्ती करते ढोंगी बाबा तरुण उर्फ योगी बाबा कांति अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। डोंगरगढ़ की प्रज्ञागिरी पहाड़ में पाखंडी बाबा का विदेशी लड़कियों के साथ मस्ती करते वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



विज्ञापन


आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान जब्त
सबसे बड़ी बात ये है कि बाबा के आश्रम से कई आपत्तिजनक और अनैतिक सामान भी मिले हैं। वह 100 से ज्यादा देशों में यात्रा कर चुका है। योग सिखाने के नाम पर विदेशी लड़कियों को आश्रम में बुलाकर उनके साथ गलत काम करने की चर्चा भी सामने आ रही है। पुलिस ने फार्म हाउस योग आश्रम में गांजा बेचने वाले योगी बाबा को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो किलो गांजा जब्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचता था
वह क्षेत्र के युवाओं और पर्यटकों को गांजा बेचने का काम करता था। इस संबंध में डोंगरगढ़ एसडीओपी आशीष कुंजाम ने बताया कि इसको लेकर लगातार सूचना मिल रही थी की प्रज्ञागिरी पहाड़ी के फार्म हाउस में असामाजिक तत्वों का डेरा लगा रहता है। पुलिस ने रेड मारी, जहां फार्म हाउस ऑनर योगी कांति अग्रवाल के पास से लगभग दो किलो गांजा पकड़ा गया।
 

dongargarh-pragyagiri-hills-video-fake-baba-tarun-alias-yogi-baba-kanti-agarwal-viral-vodeo-with-foreign-gir
फोटो - अमर उजाला डिजिटल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
आरोपी ने बताया है कि वह बीते 20 साल गोवा में रहकर और विभिन्न यूनिवर्सिटी से योग की डिग्री ली है। वह विदेशी लड़कियों को योग की ट्रेनिंग देता था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस उसके विदेशी कनेक्शन और फंडिंग को लेकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। 





कहीं ड्रग्स की सप्लाई तो नहीं कर रहा?
आरोपी बाबा ने यहां के डोंगरगढ़ में छह करोड़ रुपये में जमीन खरीदी। प्रज्ञागिरी पहाड़ी पर योग के नाम पर गलत काम करने लगा। पुलिस को इस बात की आशंका है कि वह युवाओं को नशे की लत में धकेल तो नहीं रहा है? ड्रग्स की सप्लाई तो नहीं कर रहा है? बताया जाता है कि वह दस साल पहले गोवा में योग आश्रम चला रहा था। 20 साल पूर्व डोंगरगढ़ में वह पीसीओ चलाता था।

dongargarh-pragyagiri-hills-video-fake-baba-tarun-alias-yogi-baba-kanti-agarwal-viral-vodeo-with-foreign-gir
योग सिखाता पाखंडी बाबा - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
इसके बाद अवैध संपत्ति बना ली। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत उस पर कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है। बाबा योग गुरु बाबा रामदेव से भी मिल चुका है। आरोपी गोवा में भी विदेशी पर्यटकों को योग ध्यान सीखा रहा था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed