{"_id":"663ca06379578b45920d5720","slug":"dolly-sahu-secured-fourth-position-in-class-10th-cg-board-result-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Board Result: 10वीं में चौथे स्थान पर रहीं डॉली, रोजाना 3-4 घंटे की पढ़ाई, मैथ में पाए 100 में से 100 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Board Result: 10वीं में चौथे स्थान पर रहीं डॉली, रोजाना 3-4 घंटे की पढ़ाई, मैथ में पाए 100 में से 100 अंक
Thu, 09 May 2024 03:37 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 09 May 2024 03:37 PM IST
सार
स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाली डॉली साहू ने बालोद जिले का नाम रौशल किया है। डॉली ने पूरे प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। सबसे बड़ी बात की वह गणित में 100 में से 100 अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं।
विज्ञापन
छात्रा डॉली साहू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बालोद जिले के स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में पढ़ने वाली डॉली साहू ने बालोद जिले का नाम रोशन करते हुए पूरे प्रदेश में 10वीं में चौथा स्थान हासिल किया है। सबसे बड़ी बात की वह गणित में 100 में से 100 अंक लेकर उत्तीर्ण हुई हैं। डॉली ने बताया कि वह सिविल सर्विसेज की तैयारी करेंगी। इस उपलब्धि से माता-पिता काफी खुश हैं।
विज्ञापन
डॉली के पिता पुषण साहू व्याख्याता के पद पदस्थ हैं। पिता ने कहा, 'मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं, जो कहते हैं कि बेटियों को आगे नहीं पढ़ना चाहिए, शादी करके घर बसाएं। बेटे और बेटी में कोई फर्क नहीं रखना चाहिए और शासकीय स्कूलों के प्रति लोगों का विश्वास हमेशा बरकरार रहना चाहिए। आज मेरी सभी बेटियां शासकीय स्कूलों में पढ़ती हैं।' डॉली ने बताया कि हमेशा उनके माता-पिता ने उनका प्रोत्साहन किया है।
विज्ञापन
डॉली साहू ने बताया कि दिन में तीन से चार घंटे की पढ़ाई वह करती थी। सभी विषयों का अध्ययन व बेहतर ढंग से करती थी, जिसका परिणाम आज उन्हें मिला है। डॉली ने कहा कि पढ़ाई को हमेशा गंभीरता से लेकर करना चाहिए और पढ़ाई से घबराना भी नहीं चाहिए। यदि हम किसी चीजों को ज्यादा भय में लेते हैं तो उसका परिणाम अच्छा नहीं होता और यदि हम किसी चीज को हंसते-खेलते करते हैं तो वह हमें बोझ नहीं हमारे लिए वह मनोरंजन का सामान लगता है।
विज्ञापन