फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dog bites more than 12 people in Awas Vikas Colony in Gorakhpur

Gorakhpur: आवास विकास कॉलोनी में कुत्ते ने 12 से ज्यादा लोगों को काटा, लोग भयभीत; कर्फ्यू जैसा माहौल

Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Aug 2024 10:36 PM IST
सार

गोरखपुर जिले के आवास विकास कॉलोनी बी-ब्लॉक में आवारा कुत्ते के काटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुत्ते के डर से मोहल्ले में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है और लोग भयभीत हैं। 

विज्ञापन
Dog bites more than 12 people in Awas Vikas Colony in Gorakhpur
कुत्ते के हमले का सीसीटीवी फुटेज, हमला कर कुत्ते ने युवक मुंह नोच लिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी बी-ब्लॉक में आवारा कुत्ते के काटने से एक दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कुत्ते के डर से मोहल्ले में कर्फ्यू जैसा माहौल हो गया है और लोग भयभीत हैं। जरुरी काम से घरों से निकलने पर डर रहे हैं। बृहस्पतिवार को स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि चंद्रशेखर सिंह कॉलोनी में पहुंचकर घायलों का हाल-चाल लिया और नगर निगम के जिम्मेदारों को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार नहीं पहुंचा।

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के आवास विकास कॉलोनी बी ब्लॉक निवासी आनंद श्रीवास्तव को बुधवार की शाम 7:30 बजे कॉलोनी में घूमने वाले आवारा कुत्ते ने उन्हें काट लिया। वह जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां एंटी रेबीज वैक्सीन न होने से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज मे भी एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगा। 
विज्ञापन


इसके बाद प्राइवेट हॉस्पिटल मे पांच सौ रुपये देकर वैक्सीन लगवाया। इसके साथ-साथ मोहल्ले के आशीष यादव, बालमनी रेड्डी, नेहा, टुकटुक समेत एक दर्जन लोगों को बुधवार की शाम से लेकर बृहस्पतिवार तक आवारा कुत्ते ने काट चुका है। मोहल्ले के लोगों ने नगर आयुक्त से लेकर महापौर को फोन कर घटना से अवगत कराया। इसके बाद भी कोई जिम्मेदार कॉलोनी में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Dog bites more than 12 people in Awas Vikas Colony in Gorakhpur
कुत्ते के हमले से घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
हमलावर कुत्ते की तस्वीर सीसीटीवी में कैद
मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे मे कुत्ते की आक्रामक वीडियो कैद हो गई है। उसका आक्रमण रूप देखकर कोई भी भयभीत हो जाएंगे। मोहल्ले के आशीष यादव बृहस्पतिवार की शाम अपने मकान के बाहर फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान कुत्ता पहुंचा और उन्हें दौड़ा कर काटने लगा। उसने बचने का प्रयास किया तो  कूदकर उनके मुंह पर काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

आवारा कुत्ता और छुट्टा पशुओं से परेशान हैं मोहल्लेवासी
शाहपुर आवास विकास कॉलोनी बी ब्लॉक के लोग इन दिनों भयभीत हैं। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में छुट्टा पशुओं और सड़क पर घूमने वाले आवारा कुत्तों की तादाद बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले मोहल्ले के लोगों ने नगर निगम को पत्र देकर अवगत कराया कि उनके मोहल्ले में घुमंतू कुत्ते और छुट्टा पशुओं का आतंक बढ़ गया है। इनसे निजात दिलाया जाए। उसके बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं देते। दो दिनों में 12 से ज्यादा लोगों को आवारा कुत्ता काट चुका है।

जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में नहीं लगा एंटी रेबीज वैक्सीन
शाहपुर आवास विकास कॉलोनी के लोगों ने बताया कि कुत्ता काटने पर वह सीधे जिला अस्पताल गए, लेकिन वहां बताया गया की एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। जिसके बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर वहां पर जूनियर डॉक्टरों का व्यवहार देखकर काफी परेशान हुए। बहुत सिफारिश करने के बाद भी एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं लगा। इसके बाद लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed