फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   documents, furniture burnt due to fire in chhattisgarh gramin bank

Korba: बैंक में देर रात लगी आग, तड़के पता चला, रिकॉर्ड रूम छोड़कर सब जलकर हुआ खाक

Wed, 26 Oct 2022 12:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Oct 2022 12:16 PM IST
सार

बैंक के मैनेजर ने बताया की, हॉल में आग लगी थी। अंदर रिकॉर्ड रूम सेफ है। आग से कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जलकर खाक हुए हैं। फायरकर्मियों का कहना है कि बैंक की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि आग देर रात से ही लगी होगी। जब तक आग बुझाने का काम किया जाता, बैंक में सबकुछ जलकर राख हो चुका था। 

विज्ञापन
documents, furniture burnt due to fire in chhattisgarh gramin bank
कोरबा स्थित ग्रामीण बैंक में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित ग्रामीण बैंक में आग लग गई। बुधवार तड़के लोगों ने बैंक की खिड़की से धुआं निकलते देखा तो पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि उनके पहुंचने से पहले बैंक में रखा सारा सामान और दस्तावेज खाक हो चुका था। ऐसे में आशंका है कि देर रात ही बैंक में आग लगी होगी, लेकिन इसका पता नहीं चल सका। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गेवरा बस्ती स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक से बुधवार तड़के लोगों ने धुआं निकलते देखा। इस पर फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी गई। थोड़ी देर में SECL की दमकल पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। थोड़ी देर में कोरबा से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि तब तक आग बुझ चुकी थी। फिर एहतियात के तौर पर फायरकर्मियों ने पानी डाला। 
विज्ञापन




फायरकर्मियों का कहना है कि बैंक की स्थिति देखकर ऐसा लग रहा है कि आग देर रात से ही लगी होगी। जब तक आग बुझाने का काम किया जाता, बैंक में सबकुछ जलकर राख हो चुका था। फिलहाल आग पर पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया गया है। बैंक के मैनेजर ने बताया की, हॉल में आग लगी थी। अंदर रिकॉर्ड रूम सेफ है। आग से कुर्सी, टेबल, कंप्यूटर समेत कई दस्तावेज जलकर खाक हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed