Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diwali 2026: Significant surge in Raipur’s automobile sector during Dhanteras and Diwali

दीपावली 2026: धनतेरस और दीपावली में रायपुर ऑटोमाबाइल्स सेक्टर में जमकर उछाल,ग्राहकों को मिल रहे ये ऑकर्षक ऑफर

Sat, 07 Nov 2026 12:55 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 12:55 PM IST
सार

धनतेरस और दीपावली में ऑटोमाबाइल सेक्टर में जमकर उछाल देखा जा रहा है। इस दौरान इस सेक्टर में ग्राहको की जमकर भीड़ देखी जा रही है। ऑटोमाबाइल शो रूम ऑनर्स ग्राहकों को जमकर विशेष ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में कई ग्राहक दो से तीन महीने पहले ही गाड़ियों की बुकिंग करा ली थी।
 

विज्ञापन
Diwali 2026: Significant surge in Raipur’s automobile sector during Dhanteras and Diwali
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar ujala digital

विस्तार

धनतेरस और दीपावली में ऑटोमाबाइल सेक्टर में जमकर उछाल देखा जा रहा है। इस दौरान इस सेक्टर में ग्राहको की जमकर भीड़ देखी जा रही है। ऑटोमाबाइल शो रूम ऑनर्स ग्राहकों को जमकर विशेष ऑफर दे रहे हैं। ऐसे में कई ग्राहक दो से तीन महीने पहले ही गाड़ियों की बुकिंग करा ली थी। इस वजह से धनतेरस और दीवापवली में ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है।लोग धनतेरस पर वाहन खरीदने के लिए नवरात्रि और पुष्य नक्षत्र में ही बुकिंग कर ली थी।
विज्ञापन



विज्ञापन






एमएलसी ऑटोमोटिव्स रायपुर के ऑनर और ऑटोमाबाइल एक्सपर्ट जयदीप खनूजा ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि इस बार कारोबार में 25 प्रतिशत कारोबार की उम्मीद है। इस तरह वित्तीय वर्ष में 30 से 35 फीसदी तक कारोबार की उम्मीद बढ़ गई है। ग्राहकों विशेष ऑफर दिये जा रहे हैं। फोर्स मोटर्स के डीलर खनूजा ने बताया कि पिछली दिवाली की तुलना में इस बार बिना जीएसटी इंपेक्ट के बेहतर कारोबार की उम्मीद जगी है। ग्राहकों को हर खरीदी के साथ शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं। चांदी का सिक्का, फ्रीज, समेत कई इलेक्ट्र्क गैजेट दिये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन





ऑटोमोबाइल सेक्टर: जमकर हुई खरीदारी, पहले से बुकिंग
रायपुर डीलर्स ऑटोमोबाइल एसोसिएशन (राडा) के अनुसार, राजधानी में  3 हजार कारों, 12 हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई। वहीं प्रदेशभर में 1.30 लाख दोपहिया और 10 हजार से ज्यादा कारें बेची गई। 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी और तिपहिया वाहनों की भी खूब बिक्री हुई। राडा का दावा है कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक ऑटोमोबाइल सेक्टर में 3300 करोड़ रुपए से ज्यादा कारोबार होगा। प्रदेशभर में 10 हजार से ज्यादा कारें, 1.30 लाख दोपहिया, 10 हजार ट्रैक्टर, कमर्शियल वाहन, जेसीबी व थ्री-व्हीलर बिके। व्यापारिक संगठनों ने प्रदेशभर में 500 करोड़ से ज्यादा कारोबार होने का दावा किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed