धरने पर बैठे जिला पंचायत सदस्य: कोंडागांव में जिला पंचायत सीईओ पर भेदभाव का आरोप, कार्रवाई की मांग
भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों व भाजपाइयों के साथ जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत सीईओ के इस भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोंडागांव जिला पंचायत कोंडागांव में सामान्य सभा की बैठक आहूत की गई थी जिसका बहिष्कार कर भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत सीईओ पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।
जिला पंचायत सदस्य बाल सिंह बघेल ने बताया कि उनके साथ यहां पर भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है जिसमें जिला पंचायत सीईओ की भूमिका साफ नजर आ रही है। जिसमें वह भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। बघेल का कहना है कि वे जो जनहित में प्रपोजल बनाकर लाते हैं उनमें कटौती की जा रही है वहीं कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्यों को ज्यादा राशि आवंटन किया जा रहा है जिसे लेकर वे व्यथित हैं और भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्यों व भाजपाइयों के साथ जिला पंचायत कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि जिला पंचायत सदस्यों के साथ जिला पंचायत सीईओ के इस भेदभावपूर्ण व्यवहार को लेकर उन पर सख्त कार्रवाई की जाए।
इस मामले में जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा का कहना है कि सामान्य सभा की वर्किंग कमेटी द्वारा जो रूपरेखा बनाई गई है उसके आधार पर राशि का आवंटन किया जा रहा है। इसमें किसी भी प्रकार का भेदभावपूर्ण व्यवहार नहीं किया जा रहा है। वहीं इस मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मातलाम का कहना है कि सामान्य सभा की वर्किंग कमेटी के अनुमोदन के आधार पर राशि का आवंटन किया जा रहा है। जिला पंचायत कार्यालय में शौचालय एवं सभा कक्ष का मरम्मत कार्य भी किया जाना है जिसके लिए समान रूप से सभी जिला पंचायत सदस्यों के आवंटित राशि में कटौती की गई है।