{"_id":"63e538f5f0085696d6066f48","slug":"district-level-committee-engaged-in-the-investigation-of-child-misdeed-incident-in-a-private-school-in-kawardh-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kawardha: स्कूल में हुए बाल दुष्कर्म की घटना की जांच में जुटी जिला स्तरीय समिति, गुरुकुल में मिलीं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kawardha: स्कूल में हुए बाल दुष्कर्म की घटना की जांच में जुटी जिला स्तरीय समिति, गुरुकुल में मिलीं खामियां
Thu, 09 Feb 2023 11:48 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
अमर उजाला नेटवर्क, कवर्धा
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Feb 2023 11:48 PM IST
सार
अफसरों की बनी जांच समिति द्वारा गुरुकुल स्कूल की वाइस प्रेंसिपल, सीसी फुटेज निगरानी प्रभारी, वाहन चालकों सहित अन्य कर्मचारियों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
जांच दल ने किया स्कूल का दौरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर जनमेजय महोबे के आदेश पर गठित छह सदस्यीय जिला स्तरीय समिति ने गुरुवार को कवर्धा नगर के गुरुकुल स्कूल में हुए बाल दुष्कर्म की घटना की त्वरित जांच में जुट गई है। अपर कलेक्टर इंदरजीत बर्मन की अध्यक्षता में गठित जांच समिति के अधिकारियों ने संबधित निजी गुरुकुल स्कूल का दौरा किया।
विज्ञापन
अफसरों की बनी जांच समिति द्वारा गुरुकुल स्कूल की वाइस प्रेंसिपल, सीसी फुटेज निगरानी प्रभारी, वाहन चालकों सहित अन्य कर्मचारियों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की गई। अफसरों की टीम ने पूरे स्कूल परिसर और खेल मैदान का मुआयना किया। कलेक्टर बर्मन ने बताया कि प्रथम दृष्टिया में सुरक्षा-व्यवस्था के लिए बनाई सिस्टम में कई खामियां मिली हैं। उन्होंने बताया कि जांच और आगे जारी रहेगी। उन्होंने शुक्रवार से निर्धारित समय में स्कूल खोलने के लिए संस्थान को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
कलेक्टर जनमेजय महोबे ने इस घटना के हर पहलुओं की जांच के लिए अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में छह सदस्यीय जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति बनाई है। कलेक्टर ने इस घटना की जांच कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अपर कलेक्टर अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय जांच समिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कबीरधाम मनीषा ठाकुर रावटे, संयुक्त कलेक्टर मोनिका कौड़ो, जिला शिक्षा अधिकारी एम के गुप्ता, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एंव बाल विकास विभाग आंनद तिवारी, जिला परिवहन अधिकारी मोहन लाल साहू, जिला बाल सरंक्षण अधिकारी सत्यनारायण राठौर शामिल हैं।