फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dispute over land in Surajpur Chhattisgarh force deployed in village

Chhattisgarh: जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों में घमासान, गांव में तनाव की स्थिति, फोर्स तैनात

Sat, 19 Nov 2022 08:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 19 Nov 2022 08:43 PM IST
सार

विवाद होने से गांव में तनाव की स्थिति बन गई है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है।

विज्ञापन
Dispute over land in Surajpur Chhattisgarh force deployed in village
दोनों पक्षों को समझाते पुलिस के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरजपुर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर गांव में शासकीय भूमि पर कब्जे व स्वामित्व को लेकर शनिवार को दो समुदाय आमने-सामने आ गए। विवाद होने से तनाव की स्थिति बन गई। कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को लेकर प्रशासनिक अमले के साथ काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है। देर शाम तक पुलिस बल गांव में तैनात रहा। दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

नारायणपुर गांव में रेलवे पुलिया के समीप शासकीय भूमि पर कब्जे को लेकर दो समुदायों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष का कहना है कि पूर्वजों से विवादित भूमि पर उनका कब्जा है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि विवादित भूमि पर उनका कर्बला और कब्रिस्तान है। विवादित भूमि को लेकर एसडीएम न्यायालय रामानुजनगर में प्रकरण भी लंबित है। दोनों पक्ष शासकीय भूमि पर अपना-अपना कब्जा होने का दावा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन को लेकर बढ़ा विवाद 
विवादित भूमि पर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा टेंट लगाकर धार्मिक आयोजन की तैयारी की गई थी। शनिवार दोपहर में एक पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और आयोजन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और बड़ी संख्या में दोनों पक्षों के लोग मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed