फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   discussion and felicitation ceremony of newly elected public representatives of mining area was organized In K

Korba: एक अप्रैल को एसईसीएल मुख्यालय में आक्रोशित रैली और तालाबंदी का किया गया एलान, सम्मेलन में हुआ निर्णय

Thu, 27 Mar 2025 07:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 27 Mar 2025 07:29 PM IST
सार

कोरबा खदान क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान व परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान तय हुआ कि एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष के शुरू दिन में एसईसीएल मुख्यालय में आक्रोश रैली और तालाबंदी की जाएगी।

विज्ञापन
discussion and felicitation ceremony of newly elected public representatives of mining area was organized In K
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा खदान क्षेत्र के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान व परिचर्चा का आयोजन ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सदस्य, जनपद सदस्य और सरपंच पंच और नगरीय निकाय के पार्षद शामिल हुए। 

विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान एसईसीएल के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, कोरबा क्षेत्र के खदानों से प्रभावित ग्रामो के सात जनपद सदस्य, 35 सरपंच, 10 पार्षद, उपसरपंच और पंचों को प्रकृति के प्रतीक हरा गमछा और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटघोरा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि संगठन के आंदोलनों से कई महत्वपूर्ण फैसले आए हैं, जिससे भूविस्थापित परिवारों को लाभ मिला है।
विज्ञापन


इसके अलावा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष निकिता मुकेश जायसवाल ने कहा कि ऊर्जाधानी संगठन एकमात्र ऐसा संगठन है, जो भूविस्थापितों की अधिकार के लिए लड़ रही है और सभी पंचायत प्रतिनिधियों को इसके लिए मजबूत करने के लिए अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने एक अप्रेल को नए वित्तीय वर्ष के शुरू दिन में एसईसीएल मुख्यालय में आक्रोश रैली और तालाबंदी करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी प्रतिनिधियों ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने बताया कि एसईसीएल के द्वारा प्रभावित क्षेत्र में उनके अधिकारों का हनन किया जाता है, जिसे लेकर आए दिन आंदोलन और हड़ताल होते रहते हैं। इस समिति के माध्यम से लगातार विरोध किया जाता है। सभी लोग मिल-जुलकर होने वाली समस्याओं को दूर करेंगे और सीसीएल प्रबंधन को ग्रामीणों के हनन करने से रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed