Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Diarrhea outbreak in Raigarh disease spread in village due to drinking contaminated water

डायरिया का प्रकोप: दूषित पानी पीने से गांव में फैली बीमारी, मिल रहे रोजाना 10-15 मरीज, ट्यूबेल में मिले कीटाणु

Thu, 29 Aug 2024 03:23 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Thu, 29 Aug 2024 03:23 PM IST
सार

छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में बदलते मौसम में दूषित पानी पीने से रोजाना 10 से 15 ग्रामीण डायरिया की चपेट में आकर बीमार हो रहे हैं। आलम यह है कि गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Diarrhea outbreak in Raigarh disease spread in village due to drinking contaminated water
स्वास्थ्य शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 80 किलोमीटर दूर स्थित ओंगना गांव की आबादी लगभग 1300 के आसपास है। गांव में इन दिनों उल्टी-दस्त पैर पसार चुका है। गांव के ग्रामीणों के अनुसार रोजाना 10-15 उल्टी दस्त के मरीज सामने आ रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बरसात के दिनों में होती है समस्या
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में लगातार रूक-रूक कर पानी गिरने और लगातार मौसम में बदलाव होते रहने की वजह से ओंगना गांव सहित आसपास के गांव में हर साल इसी तरह उल्टी-दस्त की समस्या आती रहती है।
विज्ञापन


ट्यूबेल में मिले हैं कीटाणु 
गांव के सरपंच रामदयाल ने बताया कि सप्ताह भर से मरीज आ रहे हैं। अब तक गांव में उल्टी-दस्त के करीब 35 से 40 मरीज मिले हैं। इनमें से चार-पांच लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि दो लोगों को रायगढ़ रेफर कर दिया गया है। गांव के ट्यूबेल में कीटाणु आने से गांव में डायरिया फैलने की बात कही जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव में लगा शिविर 
ओंगना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि राठिया बस्ती में डायरिया की चपेट में आकर गांव के कई ग्रामीण उल्टी-दस्त से पीड़ित है। गांव में पिछले पांच दिनों से शिविर लगाकर बीमार लोगों का उपचार किया जा रहा है। वहीं, कुछ लोगों को उचित उपचार के लिये धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।  


8 से 10 ट्यूबेल को कराया गया बंद 
डॉ. बीएल भगत, बीएमओ ने बताया कि ओंगना गांव में पांच दिनों से शिविर लगाया गया है। रोजाना 6-7 मरीज आ रहे हैं। पानी की जांच करने पर उसमें वैक्टेरिया मिला है, जिसके बाद से गांव के 8 से 10 ट्यूबेल को बंद करा दिया गया है। उल्टी-दस्त से पीड़ितों का गांव के पंचायत भवन में शिविर लगाकर उपचार किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed