{"_id":"648c21663493a46f0b045fd9","slug":"dharm-sabha-in-raipur-congress-mla-anita-yogendra-sharma-said-on-hindu-rashtra-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में धर्मसभा: कांग्रेस MLA अनिता बोलीं- जो जहां पर हैं, वहीं से हिंदू राष्ट्र बनाने का लें संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में धर्मसभा: कांग्रेस MLA अनिता बोलीं- जो जहां पर हैं, वहीं से हिंदू राष्ट्र बनाने का लें संकल्प
Fri, 16 Jun 2023 02:16 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 16 Jun 2023 02:16 PM IST
सार
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 81वें प्राक्ट्य दिवस पर रायपुर के रावांभांठा में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है।
विज्ञापन
धर्मसभा में कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का बड़ा बयान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती महाराज के 81वें प्राक्ट्य दिवस पर रायपुर के रावांभांठा में धर्मसभा का आयोजन किया गया है। इस दौरान धरसींवा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने मंच से कहा कि जो जहां पर है, जिस जगह में हैं, जिस गांव में हैं। वहीं से भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्प लें। हिंदू हित में बात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम हिंदू एक रहें, तभी हिंदू राष्ट्र बन सकता है। वहीं धर्मसभा के दौरान तीन परिवारों ने धर्म वापसी भी की है। धर्म सभा के शुरू करने से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जो बंजारी माता मंदिर से निकाली गई और धर्मसभा पहुंचकर खत्म हुई। इसमें ग्यारह हजार महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे हुए हैं। वहीं लोग देशभक्ति के नारे जोर-शोर से लगा रहे हैं। पूरा पंडाल ‘हम भारत भव्य बनाएंगे’, ‘हम हिंदू राष्ट्र बनाएंगे’ के नारों से गूंजा उठा।
विज्ञापन