{"_id":"6328933a2f9247503c16f0bb","slug":"dharamjit-singh-said-removed-by-jcc-leadership-to-cover-up-malpractices","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: अमित जोगी पर धर्मजीत सिंह की पत्नी से दुर्व्यवहार का आरोप, बोले- इसे छिपाने के लिए मुझे निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: अमित जोगी पर धर्मजीत सिंह की पत्नी से दुर्व्यवहार का आरोप, बोले- इसे छिपाने के लिए मुझे निकाला
Mon, 19 Sep 2022 09:35 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 19 Sep 2022 09:35 PM IST
सार
धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले महीने रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक समारोह में शामिल होने पर अमित जोगी ने फोन पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया।
विज्ञापन
dharmjeet singh
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने रविवार को अपने विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया। जिसके बाद धर्मजीत और दूसरे विधायक प्रमोद शर्मा जेसीसी (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। मीडिया से बात करते हुए अमित जोगी पर आरोप लगाया कि अपने कर्मों को छिपाने के लिए मुझे पार्टी से निकाला गया।
विज्ञापन
निष्कासन पत्र में अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए, धर्मजीत सिंह ने अमित जोगी पर आरोप लगाया कि पिछले महीने रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक समारोह में शामिल होने पर अमित जोगी ने फोन पर उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आगे उन्होंने कहा कि निष्कासन पत्र में उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि जेसीसी (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक रेणु जोगी ने रविवार को एक पत्र में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत को विधायक के निष्कासन की जानकारी दी।
विज्ञापन
रेणु जोगी ने पत्र में लिखा, “पार्टी की कोर कमेटी ने दुख के साथ एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। जेसीसी (जे) विधायी दल के नेता सिंह, जो लोरमी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्हें पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। सिंह को अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदाय के हितों की अनदेखी करने और पार्टी के संस्थापक दिवंगत अजित जोगी द्वारा निर्धारित सिद्धांतों के खिलाफ काम करने के लिए निष्कासित किया गया है।”
धर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि अमित जोगी ने पिछले महीने उनसे फोन पर बात करते हुए उनके और उनकी पत्नी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया था, जब वह और पार्टी विधायक प्रमोद शर्मा रायपुर में अमित शाह के एक समारोह में शामिल हुए थे। प्रमोद और मैं समारोह में गए क्योंकि हमें आमंत्रित किया गया था और विभिन्न क्षेत्रों के लोग भी गृहमंत्री को सुनने के लिए वहां मौजूद थे। मैं वहां भाजपा में शामिल होने या अमित शाह से मिलने नहीं गया था।
धर्मजीत सिंह ने कहा कि अगर अमित जोगी को इससे कोई समस्या थी तो उन्हें मुझे फोन करना चाहिए था कि उन्होंने मेरी पत्नी को क्यों बुलाया और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया? मैं राजनीति में सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन ईमानदारी का उल्लंघन नहीं। मैं स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकता।