Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations for paddy procurement in the district are complete; paddy will be procured from 131,491 registere

धमतरी में धान खरीदी तैयारियां पूरी: एक लाख 31 हजार 491 पंजीकृत किसानों की जाएगी धान खरीदी

Sat, 14 Nov 2026 08:47 PM IST
धमतरी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी Published by: धमतरी ब्यूरो Updated Sat, 14 Nov 2026 08:47 PM IST
सार

जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है।

विज्ञापन
Preparations for paddy procurement in the district are complete; paddy will be procured from 131,491 registere
जिले में धान खरीदी तैयारियां पूर्ण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत धमतरी जिले में कल 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, खरीदी व्यवस्था की सुगमता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।जिले में इस वर्ष कुल 1 लाख 31 हजार 491 किसान पंजीकृत हैं। इन किसानों की कुल पंजीकृत भूमि का रकबा 1 लाख 30 हजार 659 हेक्टेयर है, जबकि धान का कुल पंजीकृत रकबा 1 लाख 22 हजार 58 हेक्टेयर है। बड़ी संख्या में पंजीकृत किसानों को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केंद्रों में सुव्यवस्थित खरीदी के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


धान खरीदी के लिए सभी उपार्जन केंद्रों में साफ-सफाई, फेंसिंग, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, किसानों के बैठने की सुविधा, तौल उपकरण, नमी मापक यंत्र, बारदाने तथा धान के सुरक्षित भंडारण के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। खरीदी केंद्रों में निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संबंधित अधिकारियों को केंद्रों में व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों में चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेकपोस्टों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। खरीदी व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति तथा उड़नदस्ता दलों का गठन भी किया गया है। ये दल विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं बिक्री पर निगरानी रखेंगे। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उपार्जन केंद्रों में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें और खरीदी व्यवस्था पर लगातार नजर रखें। उन्होंने अवैध धान की आवक पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं।जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित उपार्जन केंद्रों में अपनी उपज लेकर आएं तथा धान विक्रय के लिए शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं प्रक्रिया का पालन करें।

जिले में धान खरीदी तैयारियां पूर्ण

जिले में धान खरीदी तैयारियां पूर्ण

 

जिले में धान खरीदी तैयारियां पूर्ण

जिले में धान खरीदी तैयारियां पूर्ण

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed