फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur News ›   The 31st installment of the Mahtari Vandan Yojana will be released on August 25 CM Sai gift to women

खुशखबरी: महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त 25 अगस्त को आएगी, रक्षाबंधन से पहले सीएम साय की महिलाओं को सौगात

Mon, 24 Aug 2026 08:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 24 Aug 2026 08:30 PM IST
सार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर होगी। यह राशि रक्षाबंधन से पहले मिलेगी।

विज्ञापन
The 31st installment of the Mahtari Vandan Yojana will be released on August 25 CM Sai gift to women
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी करेंगे। इस दौरान 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के बैंक खातों में 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

विज्ञापन

सरकार ने यह राशि रक्षाबंधन से पहले महिलाओं के खातों में भेजने का फैसला किया है। योजना के तहत हर महीने मिलने वाली राशि महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण में मदद कर रही है। महिलाएं इस राशि का उपयोग स्वास्थ्य, चिकित्सा, पोषण और अन्य जरूरी कामों के साथ बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में भी कर रही हैं।

विज्ञापन


पढे़ं:  कोबरा ने युवक को डसा तो डॉक्टर बोले- पहले सांप लेकर आओ, फिर शुरू हुआ इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन

महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में महिलाओं को करीब 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता दी जा चुकी है। सितंबर 2026 में मिलने वाली 31वीं किस्त का भुगतान सितंबर में होना था, लेकिन मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन से पहले ही यह राशि महिलाओं के खातों में भेजने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed