फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dhamtari: Former Minister Ajay Chandrakar files defamation case against Supriya Shrinate and Neha Rathore

'ऐसी सजा मिले जो नजीर बने': पूर्व मंत्री अजय ने सुप्रिया और नेहा पर ठोका मानहानि का केस, जानें क्या है मामला

Thu, 24 Sep 2026 10:30 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Thu, 24 Sep 2026 10:30 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के पुराने वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में विधायक ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिये सख्त रुख अपनाया हुआ है।

विज्ञापन
Dhamtari: Former Minister Ajay Chandrakar files defamation case against Supriya Shrinate and Neha Rathore
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर के पुराने वीडियो को लेकर प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। मामले में विधायक ने कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के लिये सख्त रुख अपनाया हुआ है। वे कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर पर मानहानि का केस दर्ज कराया है। इसके लिये उन्होंने कानूनी प्रक्रिया फाइल कर दी है। उन्होंने कहा कि मानहानी का केस दर्ज होने से एक नजीर बनेगी ताकि भविष्य में लोग फर्जी वीडियो बनाकर किसी की प्रतिष्ठा को धूमिल करने की कोशिश न कर सके। 

विज्ञापन



विज्ञापन



दरअसल, बीजेपी के दिग्गज विधायक और पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के एक पुराने वीडियो को 15 अगस्त 2026 के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम से जोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। इसे कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर ने इस सोशल मीडिया पर वायरल कर चंद्राकर पर निशाना साधा था। अब इस मामले को लेकर भाजपा विधायक ने सुप्रिया और नेहा राठौर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसे लेकर वे धमतरी सिविल न्यायालय में उपस्थित हुए। इस अवसर पर न्यायालय परिसर में बड़ी संख्या में भाजपाई उनके साथ उपस्थित थे। इस केस में कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के विरुद्ध मानहानि संबंधी विधिक कार्यवाही शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 अगस्त का वीडियो बताकर किया था वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर दावा किया गया था कि 15 अगस्त को कुरूद में अजय चंद्राकर ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह पर भाजपा का झंडा फहराया था। उक्त दावे पर चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि प्रसारित वीडियो स्वतंत्रता दिवस का नहीं है। उनके मुताबिक, सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा वीडियो 22 मार्च 2026 को कुरूद में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण कार्यक्रम का है। इस पुराने वीडियो को 15 अगस्त के कार्यक्रम से जोड़कर वायरल किए जाने को उन्होंने तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया है। वीडियो को एडिट किया गया है।




पुलिस थाने में की थी शिकायत
इस केस को लेकर पूर्व में पुलिस थाने में शिकायत भी की गई थी। पुलिस ने मामले में दो लोगों पर कार्रवाई भी की  है। अब इसी मामले में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध न्यायालय में मानहानि संबंधी विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई है। चंद्राकर ने कहा कि पुराने वीडियो को भिन्न तिथि एवं संदर्भ के साथ सार्वजनिक रूप से वायरल किए जाने से उनकी छवि प्रभावित हुई है। इसे लेकर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।


'तथ्य स्पष्ट हो'
उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ ही तथ्यों की शुद्धता और सार्वजनिक जीवन में उत्तरदायित्व भी महत्वपूर्ण है। किसी भी सामग्री को संदर्भ से अलग पेश कर प्रसारित किए जाने की स्थिति में विधिक प्रक्रिया के माध्यम से तथ्य स्पष्ट किए जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed