{"_id":"6b095f9656232dec3d017af3","slug":"dhamtari-ed-raid-additional-collector-residence-liquor-scam-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमतरी: अपर कलेक्टर के सरकारी बंगले पर ईडी की दबिश, शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमतरी: अपर कलेक्टर के सरकारी बंगले पर ईडी की दबिश, शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच
Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
अमन कोशले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धमतरी
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:16 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने धमतरी में अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के सरकारी आवास पर दबिश दी। उनके पति और पूर्व आबकारी अधिकारी नवीन प्रताप सिंह तोमर का नाम भी मामले में सामने आ चुका है।
विज्ञापन
अपर कलेक्टर के आवास पर जांच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच एक बार फिर धमतरी पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक विशेष टीम ने अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह देवहारी के शासकीय निवास पर अचानक दबिश दी। इस कार्रवाई से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई सुबह करीब सात बजे रुद्री रोड स्थित प्रशासनिक कॉलोनी के बंगला नंबर E-3 पर हुई।
ईडी के 10 से 12 अधिकारी दो वाहनों में पहुंचे थे। उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान भी बड़ी संख्या में तैनात थे। जांच टीम में महिला अधिकारी भी शामिल थीं। बंगले के अंदर दाखिल होते ही सुरक्षाबलों ने पूरे परिसर की घेराबंदी कर दी। बाहर से किसी के भी अंदर आने या बाहर जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी (शराब) घोटाले की जांच से जुड़ी है। अपर कलेक्टर इंदिरा नवीन सिंह के पति नवीन प्रताप सिंह तोमर पूर्व में आबकारी विभाग में उपायुक्त रह चुके हैं। शराब घोटाले में नाम आने के बाद विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इससे पहले इसी मामले में आर्थिक अपराध शाखा और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।
नवीन सिंह की गिरफ्तारी और जमानत
नवीन प्रताप सिंह तोमर को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें न्यायालय से जमानत मिल गई थी। जमानत मिलने के बाद नवीन सिंह धमतरी में अपनी अपर कलेक्टर पत्नी के सरकारी आवास पर ही रह रहे थे। इसी सूचना के आधार पर ईडी की टीम ने सुबह-सवेरे यहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान बंगले के भीतर अधिकारियों द्वारा दस्तावेज की गहन छानबीन की जा रही है। साथ ही घर में मौजूद लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
अन्य ठिकानों पर भी कार्रवाई
धमतरी के अलावा रायपुर और भिलाई में भी कार्रवाई की खबरें हैं। प्रदेश के अन्य ठिकानों पर भी केंद्रीय एजेंसी की समानांतर कार्रवाई चल रही है। फिलहाल ईडी की टीम को छापेमारी में अब तक क्या साक्ष्य हाथ लगे हैं, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में इस कार्रवाई को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।