फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma declared road built by PWD department invalid in kabirdham

Kabirdham: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने की बड़ी कार्रवाई, पीडब्ल्यूडी विभाग की बनाई सड़क को घोषित किया अमान्य

Thu, 14 Dec 2023 01:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Thu, 14 Dec 2023 01:52 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश में सुशासन का राज चलेगा और गलत काम करने वालो के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए।

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma declared road built by PWD department invalid in kabirdham
सड़क का निर्माण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डिप्टी सीएम की शपथ लेने के तत्काल बाद ही कबीरधाम जिले के सोशल मीडिया से चल रही सड़क पेंचवर्क के गुणवत्ताहीन कार्यो को संज्ञान में लिया। उन्होंने संबधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को जिले के सहसपुर लोहारा से रेंगाखार के बीच पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) अंतर्गत पेच रिपेयरिंग के कार्यो को जांच के निर्देश दिए।

विज्ञापन


सोशल मीडिया में खबर चल रही थी कि उक्त मार्ग में डामर सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था,  लेकिन सड़क निर्माण के दो दिन बाद ही सड़क उखड़ गया। उपमुख्यमंत्री के आदेश पर विभाग के अधिकारियों के द्वारा  तत्काल मौके पर पहुंचकर सड़क की जांच की गई और सड़क को अमान्य घोषित कर दोबारा सड़क निर्माण कार्य कराने ठेकेदार को आदेशित किया गया। 
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में प्रदेश में सुशासन का राज चलेगा और गलत काम करने वालो के खिलाफ बुलडोजर चलेगा। उन्होंने सख्त निर्देशित करते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिए। लोकहित में हो रहे समस्त निर्माण कार्यो में गुणवत्ताहीन कार्यों पर सख्ती बरती जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed