फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Vijay Sharma addressed public meeting in Balod

CG: 'BJP मेहनत से जीतती, लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक बांग्लादेश से आता है', डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान

Wed, 05 Feb 2025 04:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 05 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, 'भाजपा अपने व्यवहार और अपने काम से जीतती है, लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक फिक्स है। वह बांग्लादेशियों को लाकर यहां मतदान कराते हैं और चुनाव जीत जाते हैं। इसके बाद वह आराम करते हैं।'

विज्ञापन
Deputy CM Vijay Sharma addressed public meeting in Balod
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को बालोद शहर के पुराना बस स्टैंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अपने व्यवहार और अपने काम से जीतती है, लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक फिक्स है। वह बांग्लादेशियों को लाकर यहां मतदान कराते हैं और चुनाव जीत जाते हैं। इसके बाद वह आराम करते हैं, लेकिन भाजपा वाले जीतने से पहले भी मेहनत करते हैं। जीतने के बाद भी मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर मोदी जी की गारंटी है, जो पूरी होने वाली है। आज हर महिलाओं के खाते में एक हजार रुपये प्रति माह जा रहा है।

विज्ञापन


मौका देंगे तो होगा विकास, शहर हो चुका है बदहाल
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रतिभा चौधरी ने कहा कि आज मैं जब प्रचार के लिए घूम रही हूं तो महिलाओं का दर्द सामने आ रहा है। लोग हमें सुना रहे हैं और हम सुन रहे हैं, क्योंकि 10 वर्षों में कांग्रेस ने जो किया उससे शहर बदहाली की ओर चला गया है। नालियां जाम, सड़कें बेहाल, गंदा पानी और भी कई सारी मूलभूत समस्याएं हैं, जिसे कांग्रेस हल कर पाने में असमर्थ है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में बालोद शहर का विकास तो नहीं हुआ है, लेकिन शहर में सत्ता रखने वाले लोगों का विकास जरूर हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है। मैं 25 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में काम कर रही हूं तो मुझे पता है कि कैसे यहां पर विकास कार्य करना है, इसलिए आप सब के आशीर्वाद की जरूरत है। उन्होंने कहा यहां शहर में विकास चाहिए तो फिर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है।'
विज्ञापन


पिछले घोषणा पत्र के बारे में सोचे कांग्रेस
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बालोद नगर पालिका में सब स्पष्ट बहुमत से जीतने वाले हैं, जो दिखने लगा है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र को लेकर कहा कि कांग्रेस को पहले अपने पुराने घोषणापत्र के बारे में सोचना चाहिए। कांग्रेस ने कहा था सबको आवास देंगे, लेकिन हुआ क्या सबका आवास रोक दिया। कांग्रेस ने ये कांग्रेस की कथनी और करनी है, जिसमें बहुत अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाञ्चजन्य मामले पर बोले ड्यूटी सीएम
प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है संघ के मुखपत्र पाञ्चजन्य को प्रदेश की सभी जेल में भेजने के मामले में कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है, ऐसे में गृह मंत्री ने कहा कि अभी तक जेल में जा रहा है और चुनाव के बाद प्रदेश के सभी पंचायतों में भेजूंगा, उन्होंने कहा कि यहां गलत क्या है पाञ्चजन्य सभी जानते हैं जो पढ़े हैं उसमें देशप्रेम और राष्ट्रवाद की बात होती है, राष्ट्रवाद की बातों को अगर हम जेल में पहुंचा रहे हैं तो इसमें गलत क्या है।आपको बता दें कि जेल में पाञ्चजन्य जो कि संघ का मुखपत्र है उसे प्रदेश के सभी जेलों में भेजने का आदेश हुआ है और जेल में जा भी रहा है जिसपर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed