फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Singhdeo target on Central government, What is agenda of special session of Parliament?' asked

छत्तीसगढ़: सिंहदेव का केंद्र पर निशाना; 'बाबा' ने मोदी सरकार से पूछा, 'संसद के विशेष सत्र का एजेंडा क्या हैं?'

Thu, 07 Sep 2023 03:09 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 07 Sep 2023 03:09 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से केवल सिंहदेव को ही इस समिति में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Deputy CM Singhdeo target on Central government, What is agenda of special session of Parliament?' asked
टीएस सिंहदेव, डिप्टी सीएम, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस से केवल सिंहदेव को ही इस समिति में शामिल किया गया है। इसके बाद से 'बाबा' केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। आज केंद्र सरकार पर संसद के विशेष सत्र को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने केंद्र से सवाल करते हुए पूछा कि 'मोदी सरकार को संसद के विशेष सत्र का एजेंडा बताना चाहिए। अगर विशेष सत्र बुलाया जाता है, तो वह विशेष कारणों से होता है, ऐसे में उसे बताया जाना चाहिए।' 

विज्ञापन


विज्ञापन

 


डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार को एजेंडा बताना ही चाहिए। उसके पहले भी तैयारी करनी होती है। 18 तारीख को सदन शुरू होगा, तो क्या ऐसे में 19 तारीख को एजेंडा बताएंगे? उन्होंने ये भी कहा कि ये सही है कि जब आहूत किया जाता है तो उस समय एजेंडा नहीं बताया जाता, लेकिन जब विशेष सत्र होता है, तो विशेष सत्र विशेष उद्देश्य के लिए होता है, वह उद्देश्य स्पष्ट होना चाहिए कि विशेष सत्र क्यों? 

'विशेष सत्र को गोपनीय रख रही मोदी सरकार'
 सिंहदेव ने कहा कि एजेंडा तो प्रदेश में भी है। यहां पर भी प्रश्न काल बाद में छपते हैं। ध्यानाकर्षण, स्थगन या जो भी बातें होती हैं, वह घोषणा के बाद होती है, लेकिन विशेष सत्र क्लियर होना चाहिए। छत्तीसगढ़ में आरक्षण को लेकर विशेष सत्र बुलाया गया, तो यह सब को पहले से मालूम था। इसके पहले नक्सलवाद को लेकर जब रमन मुख्यमंत्री थे, तब विशेष सत्र बुलाया गया था। उद्देश्य सबको मालूम होना चाहिए। केंद्र सरकार 5 दिन के इस विशेष सत्र को गोपनीय रख रही है, इसका औचित्य नहीं है। यदि आपको बुलाना है तो सत्र का एजेंडा क्या है? यह बीजेपी को बताना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed