{"_id":"68ca940fff7399d89f024e2a","slug":"deputy-cm-sharma-message-cleanliness-is-a-culture-of-life-scheme-worth-rs-146-crore-announced-in-kabirdham-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोरमदेव से डिप्टी सीएम शर्मा का संदेश: स्वच्छता जीवन का संस्कार, 72 लाख की सौगात और 146 करोड़ की योजना का ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोरमदेव से डिप्टी सीएम शर्मा का संदेश: स्वच्छता जीवन का संस्कार, 72 लाख की सौगात और 146 करोड़ की योजना का ऐलान
Wed, 17 Sep 2025 04:28 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 17 Sep 2025 04:28 PM IST
सार
इस अवसर पर उन्होंने 600 परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 72 लाख रुपये की राशि का स्वीकृति पत्र जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष को प्रदान किया। कार्यक्रम में स्वच्छ ग्राही दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
भोरमदेव से डिप्टी सीएम शर्मा का संदेश- स्वच्छता जीवन का संस्कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बुधवार को ऐतिहासिक बाबा भोरमदेव मंदिर परिसर में श्रमदान कर 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान का शुभारंभ किया। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले इस 'स्वच्छोत्सव' अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन का संस्कार है।
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने साफ-सफाई में स्वयं हिस्सा लिया और कहा कि महात्मा गांधी के सपनों का भारत तभी बनेगा जब हर नागरिक स्वच्छता को अपनी आदत बनाए। इस अवसर पर उन्होंने 600 परिवारों के व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए 72 लाख रुपये की राशि का स्वीकृति पत्र जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष को प्रदान किया। कार्यक्रम में स्वच्छ ग्राही दीदियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। विजय शर्मा ने उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए कहा कि जनसहयोग से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
भोरमदेव कॉरिडोर बनेगा पर्यटन का बड़ा केंद्र
कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत 146 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसके अंतर्गत भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा, जिससे भोरमदेव मंदिर के साथ-साथ आसपास के अन्य ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास होगा।
विज्ञापन
इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और जल्द ही कार्य को गति मिलेगी। विजय शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि परियोजना पूरी होने के बाद भोरमदेव क्षेत्र देश-दुनिया के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बनाएगा।