फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy CM Arun Saw participated in the online review meeting of Swachh Bharat Mission (Urban) in Chhattisgarh

Chhattisgarh: स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Wed, 27 Aug 2025 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 27 Aug 2025 11:03 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
Deputy CM Arun Saw participated in the online review meeting of Swachh Bharat Mission (Urban) in Chhattisgarh
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने आज केन्द्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आयोजित ऑनलाइन समीक्षा बैठक में भाग लिया। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के तहत चल रहे कार्यों की राज्यवार प्रगति की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


नई दिल्ली से वर्चुअली आयोजित इस बैठक में नगरीय स्वच्छता को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। इसमें लक्षित स्वच्छता इकाईयों (Cleanliness Target Units) के चिन्हांकन और निराकरण को वर्षभर की गतिविधि बनाने तथा 2025 के ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही स्वच्छ शहर जोड़ी (SHJ) योजना के संचालनात्मक दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन


नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से बैठक में शामिल हुए अरुण साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस., संचालक आर. एक्का और राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) के सीईओ शशांक पाण्डेय भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वच्छता को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज व्यवस्था और स्वच्छता सेवाओं के डिजिटलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।


उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि राज्य के प्रमुख शहरी निकायों द्वारा नवाचार और जनसहभागिता आधारित कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़, केंद्र सरकार के सहयोग से स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी तरह तैयार है और नगरीय जीवन को स्वच्छ, सुंदर और सुविधापूर्ण बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed