{"_id":"66afa6eab8a0f3349c0a0895","slug":"deputy-cm-arun-sao-s-nephew-missing-in-ranidahra-waterfall-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा रानीदहरा जलप्रपात में लापता, दोस्तों के साथ गए थे घूमने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा रानीदहरा जलप्रपात में लापता, दोस्तों के साथ गए थे घूमने
Sun, 04 Aug 2024 09:39 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:39 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा रानीदहरा जलप्रपात में लापता हो गया। वह अपने छह दोस्तों के साथ चिल्फी-सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गए थे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बोड़ला थाना क्षेत्र के रानीदहरा जलप्रपात में रविवार को डिप्टी सीएम अरुण साव का भांजा लापता हो गया है। वह अपने छह दोस्तों के साथ चिल्फी- सरोदा दादर से लौटकर रानीदहरा घूमने गए थे। शाम करीब 5.30 बजे की घटना है। जलप्रपात में पानी ज्यादा होने और लगातार बारिश के कारण टीम रेस्क्यू नहीं कर पा रही है। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस थाना बोड़ला की टीम मौजूद है। युवक बेमेतरा जिले के रहने वाला है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सतपुड़ा की वादियों में स्थित राज्य व जिले के प्रसिद्घ पर्यटन स्थलों में शुमार रानीदहरा जलप्रपात में बारिश के मौसम में सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ता है। रविवार को छुट्टी पड़ने के चलते यहां सैकड़ों की संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने आए थे।
विज्ञापन