फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Deputy Chief Minister Vijay Sharma reached the hospital to meet the soldiers injured in the IED blast.

CG News: आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Sat, 31 Jan 2026 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 31 Jan 2026 01:30 PM IST
सार

बीजापुर जिले में हुए आईईडी विस्फोट में घायल पुलिस जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Vijay Sharma reached the hospital to meet the soldiers injured in the IED blast.
आईईडी ब्लास्ट में घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में हुए आईईडी विस्फोट में घायल पुलिस जवानों से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शनिवार शाम रायपुर के एक निजी अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान जवानों के परिजनों से भी बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने घायल जवानों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ खड़ा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को निर्देश दिए कि जवानों के इलाज में किसी भी तरह की कमी न रहे और सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि नक्सल विरोधी अभियान में लगे जवान पूरे साहस और समर्पण के साथ प्रदेश की सुरक्षा कर रहे हैं। उनका योगदान और बलिदान अमूल्य है।
विज्ञापन


25 जनवरी को बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र के कर्रेगुट्टा पहाड़ी इलाके में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक के बाद एक छह आईईडी विस्फोट हुए थे। इन धमाकों में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के 12 जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद सभी घायलों को एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, इलाज के बाद छह जवानों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई है, जबकि बाकी जवानों की हालत में भी लगातार सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed