फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Death of teacher who had gone out for election duty incident occurred due to epileptic attack in Jashpur

Jashpur: चुनाव की ड्यूटी करने निकले शिक्षक की मौत, मिर्गी का दौरा पड़ने से हुई घटना, गांव में पसरा मातम

Mon, 06 May 2024 12:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 06 May 2024 12:40 PM IST
सार

घटना की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर को भेज दी गई है।वहीं लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी में जाते समय हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Death of teacher who had gone out for election duty incident occurred due to epileptic attack in Jashpur
शिक्षक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जशपुर में घर से लोकसभा चुनाव की ड्यूटी करने निकले शिक्षक की मिर्गी बीमारी से मौत हो गई। इस घटना की सूचना शिक्षक को जशपुर छोड़ने जा रहे पड़ोसी ने कुनकुरी थाने में दी। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

 

घटना के बारे में सब इंस्पेक्टर खोमराज ठाकुर ने जानकारी दी कि 5 मई की शाम 6 बजे कोरंगा गांव के रहनेवाले शिक्षक पॉल शांतिदान एक्का अपने घर से लोकसभा चुनाव में ड्यूटी करने निकले थे।उनके गांव का लड़का संदीप प्रेमवंशी उन्हें जशपुर तक पहुंचाने के लिए मोटरसाइकिल में बिठाकर निकला ही था कि कुछ दूर जाने के बाद शांतिदान को मिर्गी का दौरा पड़ा।

विज्ञापन

 

कुछ देर बाद होश आया तो वह शौच किया। इसके बाद भी वह ड्यूटी करने जशपुर तक छोड़ देने की जिद करने लगा। संदीप प्रेमवंशी फिर से उसे मोटरसाइकिल में बिठाया और फिर कुछ दूर बाद मृतक को दूसरा दौरा आया और बेहोश हो गया। काफी देर बाद मृतक को होश आया और वह फिर शौच किया। इसके बाद वह बाइक में बैठा ही था कि तीसरा दौरा पड़ते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। ऐसी स्थिति में संदीप प्रेमवंशी ने गाड़ी व्यवस्था की और कुनकुरी के निजी अस्पताल ले गया।जहां डॉक्टरों ने जांच में पाया कि पॉल शांतिदान एक्का की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई है। घटना की सूचना जिला निर्वाचन कार्यालय जशपुर को भेज दी गई है।वहीं लोकसभा चुनाव कराने के लिए ड्यूटी में जाते समय हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed