फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Dead body of SECL worker in room in Korba

Korba News : कमरे में मिला SECL कर्मी का शव, परिजनों से दूर रहकर करता था नौकरी

Sun, 06 Aug 2023 01:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Aug 2023 01:40 PM IST
सार

कोरबा में एक एसईसीएल कर्मी का उसके कमरे में शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम जांच के बाद मौत के पीछे की वजह पता चल सकेगी।

विज्ञापन
Dead body of SECL worker in room in Korba
आदर्श नगर एम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुसमुंडा थाना क्षेत्र के आदर्श नगर एम-892 में में रहने वाले एसईसीएल कर्मी घुरन सिंह कंवर का उनके घर शव मिला है। बताया जा रहा है की घुरन सिंह अपने घर पर अकेले रहते थे, उनका परिवार सूरजपुर जिले के बाकीपुर में रहता है। घुरन सिंह शनिवार शाम से घर से बाहर नहीं निकले। अनहोनी की आशंका होने पर रविवार सुबह पड़ोसियों ने खिड़की से देखा तो वे बिस्तर बेसुध पड़े हुए थे। आवाज देने पर भी वे नहीं उठे। इसके बाद पड़ोसियों ने कुसमुंडा थाना पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन


कुसमुंडा थाना प्रभारी स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा खोला गया, अंदर जाने पर पता चला कि घुरन सिंह की मौत हो चुकी थी। कुसमुंडा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक की वजह से मौत होना प्रतीत हो रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है, जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। घुरन सिंह 7-8 साल पहले कुसमुंडा में ट्रांसफर होकर आए थे, वे डंफर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ थे। कुछ समय पहले उनकी पोस्टिंग डीजल सेक्सन में हुई थी। उनकी अकस्मात मृत्यु पर कुसमुंडा प्रबंधन ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि पिछले कुछ माह से घुरन सिंह क्वार्टर पर अकेले रहते थे। पत्नी और बच्चे सूरजपुर गांव में रहकर खेती किसानी और घर का काम देखते हैं। मौत कब कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है, यह उनके भी समझ से परे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed