{"_id":"65e9ad8425b05cd9c90788a3","slug":"dead-body-of-girl-found-in-suspicious-condition-in-kabirdham-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Kabirdham: सड़क के किनारे मिला बच्ची का शव, सुबह निकली थी घर से; दोपहर में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Kabirdham: सड़क के किनारे मिला बच्ची का शव, सुबह निकली थी घर से; दोपहर में हत्या
Thu, 07 Mar 2024 05:35 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 07 Mar 2024 05:35 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में एक बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रथम दृष्टया शव को देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के टाटावाही गांव में गुरुवार को एक बच्ची का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पुलिस ने बच्ची की हत्या की आशंका जताई है। मौके पर फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिंघनपुरी जंगल थाना क्षेत्र के टाटावाही गांव की रहने वाली बच्ची कविता (7) पुत्री सुंदरलाल मेहर सुबह नौ बजे अपने घर से निकली हुई थी। दोपहर के समय उसका शव सड़क के किनारे मिला। प्रथम दृष्टया हत्या जैसे दिखाई दे रहा है। इसे देखते हुए मौके पर दुर्ग से फॉरेंसिक व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल परिजनों से बच्ची के संबंध में जानकारी ली जा रही है। यह बच्ची कक्षा एक में पढ़ाई करती थी।
विज्ञापन
कबीरधाम जिले में लगातार अपराध के ग्राफ बढ़ रहे हैं। स्थिति ऐसी है कि एक जनवरी से लेकर सात मार्च तक कुल आठ लोगों की हत्या कर दी गई है। गुरुवार को सिंघनपुरी जंगल में मिले शव भी हत्या में शामिल हुआ तो यह 9वीं हत्या होगी। एक जनवरी से लेकर सात मार्च तक हुए हत्या मामले में प्रमुख रूप से पहली वारदात 14-15 जनवरी की दरम्यानी रात कुकदूर थाना क्षेत्र के नागाडबरा गांव में तीन बैगा आदिवासी परिवार को जिंदा जलाकर मारा गया था।
विज्ञापन
इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी वारदात 20-21 जनवरी की दरम्यानी रात कवर्धा से लगे लालपुर गांव में साधराम यादव की गला रेत कर हत्या। इस प्रकरण में कुल 6 आरोपी गिरफ्तार है। इसी प्रकार तीसरी वारदात 25 फरवरी को कवर्धा शहर के एसपी कार्यालय के ठीक सामने एक घर में मां और बेटी की खून से सनी लाश मिली थी। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।