{"_id":"6a0733a07af1a5ecd0082c30","slug":"dantewada-news-major-action-on-illicit-liquor-two-accused-arrested-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dantewada News: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी गौरव बोले-जिले में नहीं चलेगा ऐसा कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dantewada News: अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, एसपी गौरव बोले-जिले में नहीं चलेगा ऐसा कारोबार
Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Fri, 15 May 2026 08:24 PM IST
सार
Dantewada News: अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती के निर्देश जारी होने के महज दो दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किरंदुल में शराब की खेप पकड़ ली।
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dantewada News: अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती के निर्देश जारी होने के महज दो दिन बाद दंतेवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किरंदुल में शराब की खेप पकड़ ली। पुलिस ने 25 पेटी बीयर, तीन पेटी अंग्रेजी शराब और परिवहन में उपयोग की जा रही एक कार जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।
हाल ही में पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने जिले के थानेदारों को स्पष्ट निर्देश देते कहा था कि जिले में सट्टा, जुआ, अवैध शराब और किसी भी प्रकार का गैरकानूनी कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी थी कि शिकायत मिलने पर सीधे संबंधित थाना प्रभारी की जवाबदेही तय होगी। एसपी के निर्देश के बाद जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
घेराबंदी कर दबोचा
अभियान के तहत किरंदुल पुलिस को सूचना मिली कि सीएसईबी कॉलोनी पटवारी पारा क्षेत्र में एक वाहन से अवैध शराब लाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिंद्रा मराजो वाहन क्रमांक CG-10-AT-2244 को रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 25 पेटी सिम्बा बीयर, एक पेटी अंग्रेजी शराब की अध्धी और दो पेटी अंग्रेजी शराब के पौवा मिले। पुलिस ने कुल 45.78 लीटर शराब जब्त की।
विज्ञापन
दो आरोपी गिरफ्तार
मामले में पुलिस ने कुकानार निवासी अमित भदौरिया और हितावर निवासी रिषभ राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
जारी रहेगा अभियान
एसपी गौरव राय के अनुसार जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।